विज्ञापन

सौरभ दास को लंदन जाने से रोका गया, पासपोर्ट में गलत पाई गई जानकारी- सूत्र

कॉकरोच जनता पार्टी के को-फाउंडर सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर यूके जाने से रोका गया. सूत्रों के मुताबिक, पासपोर्ट में जन्मस्थान गलत दर्ज है. अब सौरव के पासपोर्ट को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

सौरभ दास को लंदन जाने से रोका गया, पासपोर्ट में गलत पाई गई जानकारी- सूत्र
सौरव दास ने सोमवार रात वीडियो जारी करते हुए सरकार पर निशाना साधा.
Photo: IANS/NDTV
नई दिल्ली:

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के को-फाउंडर सौरव दास ने सोमवार को आरोप लगाया कि उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए UK जाने से रोक दिया गया, जहां उन्हें 'कॉकरोच आंदोलन' पर बोलने के लिए बुलाया गया था. सोशल मीडिया पोस्ट में सौरव ने दावा किया कि लंदन जाने वाली रात 1 बजे की फ्लाइट में सवार होने से पहले, उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट के इमिग्रेशन काउंटर पर रोक लिया गया.

अब सूत्रों के हवाले से इसके पीछे की वजह सामने आई है. बीती रात लंदन जाने से रोकने जाने के पीछे सौरव के पासपोर्ट में प्लेस ऑफ बर्थ से जुड़ी वजह सामने आई है. सूत्रों ने बताया कि सौरव दास के पासपोर्ट में उनका प्लेस ऑफ बर्थ गलत लिखा गया है. इसके चलते रीजनल पासपोर्ट ऑफिस चेन्नई ने सौरभ दास के पासपोर्ट को जब्त करने का प्रोसेस शरू किया है.

सौरभ दास को 23 नवंबर को शो कॉज नोटिस जारी किया गया. 7 दिन के अंदर जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है. सौरव के नाम जारी किए गए नोटिस में लिखा गया है कि जब तक जबाव दाखिल नहीं करते, तब तक आपको सलाह दी जाती है कि आप किसी यात्रा के लिए पासपोर्ट का इस्तेमाल न करें.

21 अगस्त 2019 को सौरभ दास का पासपोर्ट चेन्नई रीजनल पासपोर्ट ऑफिस से जारी हुआ था.

सौरव दास ने क्या बताया?

सीजेपी के सौरव दास ने सोशल मीडिया पोस्ट जारी वीडियो में कहा, "इस कायर सरकार ने मुझे लंदन जाने वाली अपनी उड़ान में चढ़ने की अनुमति नहीं दी. मुझे कॉकरोच आंदोलन पर बातचीत करने के लिए ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, एलएसई, एडिनबर्ग जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों द्वारा बुलाया गया था. भारतीय छात्रों ने इन कार्यक्रमों के आयोजन में अपनी पूरी जान लगा दी, लेकिन यह एंटी-इंटेलेक्चुअल सरकार मेरे इन प्रतिष्ठित संस्थानों में जाने को लेकर डरी हुई थी."

दास ने बताया कि उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन की तरफ से एक पैनल चर्चा के लिए बुलाया गया था.

सौरव दास ने कहा कि इस घटना से उन्हें अपना काम जारी रखने से रोका नहीं जा सकेगा. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मैं भविष्य में लंदन, पेरिस और अन्य जगहों की यात्रा करूंगा.

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए, सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे किसी शख्स को इस बात से जलन है कि सौरव दास को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से इनविटेशन मिला है.

दीपके ने सोशल मीडिया पर लिखा, "सौरव को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक सम्मेलन में बोलने के लिए बुलाया गया था, लेकिन ऐसा लगता है कि सत्ता में बैठा कोई 'अनपढ़ गंवार' सौरव को ऑक्सफोर्ड से निमंत्रण मिलने से जल रहा है."

कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार पर शिक्षित लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें | 'मुझे दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया'... CJP प्रवक्ता सौरव दास का दावा, ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर

यह भी पढ़ें | 'कॉकरोच क्लब' में तैयार होगी युवाओं की नई सोच... सौरव दास ने बताया कैसा होगा यह मंच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saurav Das, Cockroach Janata Party, London, Oxford University, Abhijeet Dipke
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com