IPL का सीजन आते ही हर घर में टीवी के सामने बैठकर मैच देखने का अलग ही मजा होता है. लेकिन, इसके साथ अक्सर चिप्स, समोसे, कोल्ड ड्रिंक जैसे अनहेल्दी स्नैक्स भी जुड़ जाते हैं, जो धीरे-धीरे वजन बढ़ाने और सेहत बिगाड़ने का कारण बनते हैं. क्या आप जानते हैं कि थोड़ी सी समझदारी से आप अपने पसंदीदा क्रिकेट स्नैक्स को हेल्दी बना सकते हैं? जी हां, ऐसे कई ऑप्शन हैं जो स्वाद में भी शानदार हैं और आपकी फिटनेस का भी ख्याल रखते हैं. आइए जानते हैं 5 ऐसे गिल्ट-फ्री स्नैक्स, जिन्हें आप IPL देखते हुए बिना टेंशन खा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: शरीर की सूजन का रामबाण इलाज, बस रोजाना पीनी होगी ये जादुई ड्रिंक, जानें बनाने का आसान तरीका!
IPL मैच देखते हुए खाने के लिए 5 गिल्ट फ्री स्नैक्स ऑप्शन्स
1. भुने हुए मखाने (Roasted Makhana)
मखाने हल्के, कुरकुरे और बेहद हेल्दी होते हैं. कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर, घी या ऑलिव ऑयल में हल्का भूनकर खाएं, चाट मसाला डालकर स्वाद बढ़ाएं. ये चिप्स का बेस्ट हेल्दी विकल्प है.

Photo Credit: iStock
2. एयर-पॉप्ड पॉपकॉर्न
पॉपकॉर्न अगर बिना ज्यादा तेल के बने हों तो यह एक बेहतरीन स्नैक है. फाइबर से भरपूर, पेट जल्दी भरता है, बटर की जगह हल्का नमक या हर्ब्स डालें. मूवी जैसा मजा, बिना वजन बढ़ाए.
3. फ्रूट चाट
ताजे फलों की चाट स्वाद और सेहत दोनों देती है. सेब, पपीता, केला, अमरूद का मिक्स. ऊपर से काला नमक और नींबू डालें, विटामिन्स से भरपूर. मीठा खाने की क्रेविंग भी खत्म.

4. मिक्स्ड नट्स
बादाम, मूंगफली, अखरोट जैसे नट्स एनर्जी का अच्छा स्रोत हैं. हेल्दी फैट्स और प्रोटीन ज्यादा मात्रा में न खाएं (एक मुट्ठी काफी है), नमक कम रखें. लंबे मैच में एनर्जी बनाए रखता है.

5. वेजिटेबल स्टिक्स और डिप
गाजर, खीरा और बीट जैसी सब्जियों को स्टिक्स में काटें. साथ में दही या हंग कर्ड डिप लें. लो-कैलोरी और क्रंची. पेट भी भरे और स्वाद भी आए. हेल्दी और रिफ्रेशिंग स्नैक.
IPL का मजा लेना है तो स्नैक्स भी समझदारी से चुनें. थोड़े से बदलाव से आप अपनी डाइट को हेल्दी बना सकते हैं और बिना गिल्ट के अपने पसंदीदा मैच का आनंद ले सकते हैं.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं