विज्ञापन

महिला संग डांस का वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है.

महिला संग डांस का वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है
NDTV
  • दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर का आपत्तिजनक डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है.
  • वीडियो में दिख रहे अधिकारी का नाम अमित प्रकाश है, जो लाजपत नगर थाने में तैनात हैं.
  • वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है.

दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है. वायरल वीडियो में एक पुलिस अधिकारी को एक महिला के साथ आपत्तिजनक अंदाज में डांस करते हुए देखा जा सकता है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहे अधिकारी का नाम अमित प्रकाश है, जो वर्तमान में दिल्ली के लाजपत नगर थाने में तैनात हैं. वहीं, जांच पूरी होने से पहले ही विभाग ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है.

वीडियो के सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया, जिसके बाद पुलिस विभाग ने इसकी जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, संबंधित जिले के डीसीपी ने वायरल वीडियो की जांच के आदेश दे दिए हैं. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो कब और कहां का है और उसमें दिखाई दे रही परिस्थितियां क्या हैं. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर लोगों के बीच भी चर्चा का माहौल बना हुआ है.

ये भी पढ़ें : दिल्ली के कैफे में गैंगरेप: कड़कड़डूमा के मॉल में पार्टी करने गई थी पीड़िता, दो महिला समेत 3 गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com