विज्ञापन

किन दालों में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है? क्या नॉनवेज का प्रोटीन दाल से बेहतर है, एक्सपर्ट से जानिए

दाल से प्रोटीन का अब्जॉर्प्शन नॉनवेज की तुलना में कम होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि दाल को डाइट से हटा दिया जाए. नॉनवेज में फैट की मात्रा ज्यादा हो सकती है, जबकि दाल से प्रोटीन के साथ फाइबर और दूसरे पोषक तत्व भी मिलते हैं.

किन दालों में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है? क्या नॉनवेज का प्रोटीन दाल से बेहतर है, एक्सपर्ट से जानिए
क्या दाल से पूरी हो सकती है प्रोटीन की जरूरत? एक्सपर्ट ने बताया नॉनवेज से कितना अलग है इसका प्रोटीन
NDTV

Vegetarian Protein Sources: प्रोटीन की बात आते ही अक्सर नॉनवेज को सबसे अच्छा विकल्प मान लिया जाता है और दाल को लेकर यह सवाल उठता है कि आखिर इसमें इतना प्रोटीन है भी या नहीं. कुछ लोगों का मानना है कि प्रोटीन की जरूरत पूरी करने के लिए बहुत ज्यादा मात्रा में दाल खानी पड़ेगी. FMRI गुरुग्राम की हेड क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. दीप्ति खटूजा ने इस सवाल पर एक दिलचस्प बात बताई. उनके मुताबिक, दाल से प्रोटीन का अब्जॉर्प्शन नॉनवेज की तुलना में कम जरूर होता है, लेकिन सिर्फ इसी वजह से दाल को डाइट से निकाल देना सही नहीं है.

प्रोटीन अब्जॉर्प्शन में दाल और नॉनवेज में क्या फर्क है?

डॉ. खटूजा के मुताबिक, दाल से मिलने वाले प्रोटीन का अब्जॉर्प्शन नॉनवेज की तुलना में कम होता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि दाल शाकाहारी व्यक्ति की प्रोटीन की जरूरत पूरी नहीं कर सकती. ऐसा भी नहीं है कि नॉनवेज खाने वालो को दाल को छोड़ देना चाहिए, क्योंकि वे नॉनवेज से प्रोटीन ले रहे हैं.

क्या दाल से पूरी हो सकती है प्रोटीन की जरूरत?

डाइट को सिर्फ प्रोटीन के नजरिए से देखने के बजाय पूरी तस्वीर देखने की जरूरत है. दाल से मिलने वाले प्रोटीन का अब्जॉर्प्शन भले ही नॉनवेज के मुकाबले कम हो, लेकिन नॉनवेज में फैट की मात्रा ज्यादा हो सकती है. फैट की मात्रा ज्यादा होने पर कैलोरी इनटेक भी बढ़ सकता है. वहीं दाल से प्रोटीन के साथ फाइबर और दूसरे पोषक तत्व भी मिलते हैं.  इसलिए ज्यादा फैट वाला खाना ज्यादा मात्रा में लेने पर कैलोरी इनटेक और फैट जमा होने की समस्या बढ़ सकती है.

Also Read: खून की कमी को दूर करने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक में मददगार हैं ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

यानी सिर्फ यह देखना कि किस खाने से प्रोटीन कितनी मात्रा में मिल रहा है, पूरी तस्वीर नहीं बताता. खाने के साथ शरीर को कितनी कैलोरी, फैट और दूसरे पोषक तत्व मिल रहे हैं, यह भी मायने रखता है.

कौन-सी दाल में कितना प्रोटीन होता है?

  • 1 कटोरी मूंग दाल: लगभग 7-8g प्रोटीन
  • 1 कटोरी मसूर दाल: लगभग 8-9g प्रोटीन
  • 1 कटोरी अरहर दाल: लगभग 7-8g प्रोटीन
  • 1 कटोरी चना दाल: लगभग 9-10g प्रोटीन
  • 1 कटोरी उड़द दाल: लगभग 8-9g प्रोटीन

दाल और नॉनवेज प्रोटीन में क्या अंतर है?

दाल की एक और खासियत पर डॉ. खटूजा ने ध्यान दिलाया. दाल से प्रोटीन के साथ फाइबर और दूसरे न्यूट्रिएंट्स भी मिलते हैं. इसलिए किसी एक पोषक तत्व के अब्जॉर्प्शन की तुलना करके दाल को पूरी तरह खारिज करना सही नहीं होगा. पूरी डाइट और उसके ओवरऑल असर को देखना जरूरी है.

इसलिए दाल को नॉनवेज का सीधा बेहतर विकल्प कहना सही नहीं होगा, लेकिन इसे कमतर समझकर डाइट से निकालना भी ठीक नहीं. प्रोटीन अब्जॉर्प्शन के साथ फैट, कैलोरी, फाइबर और दूसरे पोषक तत्वों को भी ध्यान में रखकर पूरी डाइट को देखना ज्यादा जरूरी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Protein In Dal, Protein Source
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com