विज्ञापन

बिहार के लिए 2 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ऐलान, महाराष्ट्र से एमपी-यूपी के यात्री 2 अक्टूबर से शुरू करें बुकिंग

सेंट्रल रेलवे ने मुंबई से बिहार के लिए दो एक्सप्रेस ट्रेन का ऐलान किया है. इसमें ट्रेन नंबर 01043/01044 LTT मुंबई से समस्तीपुर सप्ताहिक और ट्रेन नंबर 01143/01144 LTT मुंबई से दानापुर रोजाना शामिल है.

बिहार के लिए 2 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ऐलान, महाराष्ट्र से एमपी-यूपी के यात्री 2 अक्टूबर से शुरू करें बुकिंग
मुंबई से बिहार 2 स्पेशल ट्रेन का ऐलान
  • मुंबई से बिहार के लिए 2 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ऐलान.
  • महाराष्ट्र, एमपी, यूपी और बिहार के यात्रियों को होगा फायदा.
  • समस्तीपुर और दानापुर के लिए चलेगी सप्ताहिक और दैनिक ट्रेन

दिवाली-छठ त्योहार पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए सेंट्रल रेलवे बड़ा ऐलान किया है. त्योहार में बिहार-यूपी-एमपी जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 2 स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है. वहीं सेंट्रल रेलवे ने यह भी कहा है कि त्योहार के लिए 162 और स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया गया है. जबकि दो नए ट्रेनों के ऐलान के बाद सेंट्रल रेलवे द्वारा आगामी त्योहारी सीजन में चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों की कुल संख्या बढ़कर 580 हो गई है.

सेंट्रल रेलवे ने मुंबई से बिहार के लिए दो एक्सप्रेस ट्रेन का ऐलान किया है. इसमें ट्रेन नंबर 01043/01044 LTT मुंबई से समस्तीपुर सप्ताहिक और ट्रेन नंबर 01143/01144 LTT मुंबई से दानापुर रोजाना शामिल है. यानी मुंबई से समस्तीपुर और दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी.

ट्रेन नंबर 01043/01044 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–समस्तीपुर

ट्रेन नंबर 01043 LTT मुंबई-समस्तीपुर एक्स्प्रेस ट्रेन 13 अक्टूबर 2026 से 17 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को दोपहर LTT मुंबई से 12:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 23:45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी .

ट्रेन नंबर 01044 समस्तीपुर-LTT मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन 15 अक्टूबर 2026 से 19 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को समस्तीपुर से सुबह 03:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 15:45 बजे मुंबई पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 01043/01044 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–समस्तीपुर का स्टॉपेज

ट्रेन नंबर 01043/01044 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–समस्तीपुर ट्रेन का स्टॉपेज ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर होगा.

यह ट्रेन AC स्पेशल ट्रेन है जिसमें 2AC के 2 कोच, 3AC के 18 कोच और 2 जनरेटर वैन शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें | त्योहार पर गोरखपुर-मुंबई स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का ऐलान, यूपी-एमपी-महाराष्ट्र में 19 स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

ट्रेन नंबर 01143/01144 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर दैनिक स्पेशल

ट्रेन नंबर 01143 LTT मुंबई-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन 09 अक्टूबर 2026 से 21 नवंबर 2026 तक रोजाना LTT मुंबई से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 21:50 बजे दानापुर पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 01144 दानापुर-LTT मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन 10 अक्टूबर 2026 से 22 नवंबर 2026 तक रोजाना दानापुर से मध्यरात्रि 00:10 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 06:50 बजे मुंबई पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 01143/01144 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर ट्रेन का स्टॉपेज

ट्रेन नंबर 01143/01144 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दानापुर ट्रेन का स्टॉपेज ठाणे, कल्याण, इगतपुरी (केवल 01144 के लिए), नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा होगा.

इस ट्रेन में 3AC के 4 कोच, स्लीपर क्लास के 11 कोच, जनरल क्लास के 5 कोच और 2 कोच सेकेंड सीटिंग के होंगे.

2 अक्टूबर से बुकिंग शुरू

रेलवे के मुताबिक ट्रेन नंबर 01043, 01143 सहित अन्य स्पेशल ट्रेनों (01107, 05168, 01483 और 01411) के लिए टिकट बुकिंग 02 अक्टूबर 2026 से शुरू हो जाएगी. यात्री सभी पीआरएस (PRS) काउंटरों, आईआरसीटीसी (IRCTC) की आधिकारिक वेबसाइट और रेलवन (RailOne) ऐप के माध्यम से अपना आरक्षण करा सकते हैं. वहीं अनारक्षित सामान्य कोचों के लिए यूटीएस (UTS) सिस्टम से टिकट लिया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें | यूपी-मुंबई एक और स्पेशल ट्रेन का ऐलान, मऊ से चलकर वाराणसी-प्रयागराज-कटनी-इटासी-भुसावल-नासिक होते पहुंचेगी LTT

यह भी पढ़ें | रेलवे ने 10 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के नए स्टॉपेज को दी है मंजूरी, यूपी-राजस्थान-बिहार-झारखंड को होगा फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Special Train, Mumbai Bihar Trains, Special Train Announcement, Bihar Train, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com