बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान फिटनेस और हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर खाने पर ज्यादा जोर देती हैं. हाल ही में अभिनेत्री ने प्रोटीन से भरपूर ओट्स की रेसिपी बताई और इसके खाने के फायदे पर भी जोर दिया. सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे सुबह का हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर ओट्स बनाती दिख रही हैं.
Soha Ali Khan की इस हाई-प्रोटीन ओट्स रेसिपी में एक सर्विंग से लगभग 30-40 ग्राम तक प्रोटीन मिल सकता है. पी प्रोटीन पाउडर, हेम्प सीड्स, चिया सीड्स और अलसी इसकी प्रोटीन वैल्यू को बढ़ाते हैं. यही वजह है कि यह रेसिपी महिलाओं के लिए एक हेल्दी और प्रोटीन-रिच ब्रेकफास्ट विकल्प मानी जा सकती है.
Protein Rich Breakfast: सोहा अली खान ने बताई 5 मिनट में बनने वाली हेल्दी ओट्स रेसिपी
अभिनेत्री ने बताया कि यह हेल्दी ब्रेकफास्ट महिलाओं के लिए पर्याप्त प्रोटीन का सोर्स भी हो सकता है. वीडियो में अभिनेत्री सोहा अली खान किचन में डिश बना रही हैं.
सबसे पहले देखें ये पोस्ट -
अभिनेत्री ने अपनी इस पोस्ट के जरिए इस बात पर भी जोर दिया कि प्रोटीन की जरूरत हर किसी को होती है. प्रोटीन सिर्फ जिम जाने वालों के लिए नहीं है. ये हर महिला के लिए बहुत जरूरी है. फिर भी हममें से कई भारतीय महिलाएं रोज पर्याप्त प्रोटीन नहीं ले पातीं.
उन्होंने प्रोटीन के फायदों पर जोर देते हुए लिखा, "प्रोटीन से मसल्स मजबूत होती हैं, हड्डियां अच्छी रहती हैं, इम्यूनिटी बढ़ती है और उम्र के साथ हेल्दी रहते हैं. जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, प्रोटीन की जरूरत और भी ज्यादा हो जाती है. अच्छी बात ये है कि ज्यादा प्रोटीन लेने के लिए घंटों किचन में खड़े होने या मुश्किल रेसिपी की जरूरत नहीं है. यहां एक सुपर जल्दी बनने वाला, वेजिटेरियन, प्रोटीन वाला नाश्ता है जिसे आप बिजी सुबह में भी बना सकती हैं. इसे बनाते वक्त सामान कम, मेहनत कम और पोषण भरपूर होता है."
अभिनेत्री ने अपनी स्वादिष्ट प्रोटीन से भरपूर डिश का नाम नहीं बताया है. यहां पढ़िए डिश की रेसिपी -
सामग्री (Ingredients)
- 20-25 ग्राम रोल्ड ओट्स
- पानी या दूध (आवश्यकतानुसार)
- 25-30 ग्राम पी प्रोटीन पाउडर (Pea Protein Powder)
- 1 बड़ा चम्मच हेम्प सीड्स
- 1 छोटा चम्मच चिया सीड्स
- 1 छोटा चम्मच ताजा पिसी हुई अलसी (Flaxseeds)
- बेरीज़ (स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी आदि), ऊपर से डालने के लिए
- कटे हुए अखरोट या मैकाडामिया नट्स
- थोड़ा दालचीनी पाउडर
कैसे बनाएं
- एक पैन में 20–25 ग्राम रोल्ड ओट्स और पानी/दूध डालें.
- धीमी आंच पर 3-5 मिनट तक पकाएं, जब तक ओट्स नरम न हो जाएं.
- गैस बंद कर दें और थोड़ा ठंडा होने दें.
- इससे प्रोटीन पाउडर की गांठे नहीं बनेंगी.
- अब धीरे-धीरे 25–30 ग्राम पी प्रोटीन पाउडर मिलाएं और स्मूथ होने तक चलाएं.
- इसमें 1 बड़ा चम्मच हेम्प सीड्स, 1 छोटा चम्मच चिया सीड्स और 1 छोटा चम्मच ताजा पिसी हुई अलसी मिला दें, ऊपर से बेरी और कटे हुए अखरोट/मैकाडामिया डालें.
- आखिर में दालचीनी पाउडर छिड़क दें.
नोट : इस रेसिपी में कुल प्रोटीन का अनुमान लगभग 32-42 ग्राम तक हो सकता है, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपने 25g या 30g पी प्रोटीन पाउडर डाला है, और ऊपर कितने नट्स जोड़े हैं.
सामग्री से मिलने वाला अनुमानित प्रोटीन
| सामग्री | मात्रा | अनुमानित प्रोटीन |
|---|---|---|
| रोल्ड ओट्स | 20-25g | 2.5-3.5g |
| पी प्रोटीन पाउडर | 25-30g | 20-25g |
| हेम्प सीड्स | 1 बड़ा चम्मच (लगभग 10g) | 3-3.5g |
| चिया सीड्स | 1 छोटा चम्मच (लगभग 5g) | 0.8-1g |
| अलसी (फ्लैक्ससीड्स) | 1 छोटा चम्मच (लगभग 3g) | 0.5-0.7g |
| अखरोट | 10g | 1.5g |
| मैकाडामिया नट्स | 10g | 0.8-1g |
| बेरीज़ | 20-30g | 0.2-0.4g |
| दूध (अगर 100ml मिलाया जाए) | 3-3.5g |
कुल प्रोटीन : इस हाई-प्रोटीन ओट्स बाउल में कितना प्रोटीन है?
न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के अनुसार इस रेसिपी में इस्तेमाल किए गए पी प्रोटीन पाउडर, ओट्स, हेम्प सीड्स, चिया सीड्स और अलसी की वजह से एक सर्विंग में लगभग 30 से 40 ग्राम तक प्रोटीन मिल सकता है. इसे दूध के साथ बनाया जाए तो प्रोटीन की मात्रा और बढ़ सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं