दिवाली और छठ पूजा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की नई लिस्ट जारी की है. रेलवे ने 45 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइम शेड्यूल जारी किया है.उत्तर रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे इन ट्रेनों का संचालन करेगा. दिवाली छठ पूजा के दौरान दिल्ली, कानपुर, पटना, हावड़ा के रूट पर ट्रेनों की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है. इसमें वीकली और बाई वीकली ट्रेनें शामिल हैं. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार जैसे राज्यों के रेलयात्रियों को इसका फायदा मिलेगा. कानपुर, प्रयागराज, अयोध्या, पटना, सहरसा, अंबाला से हावड़ा तक ये ट्रेनें दौड़ेंगी.
दिल्ली और बिहार के बीच विशेष ट्रेनें
1. ट्रेन नंबर 04028-04027 (आनंद विहार - मुजफ्फरपुर स्पेशल)
5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक (कुल 9 फेरे)
हर सोमवार को आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान
2. ट्रेन नंबर 04008-04010 (आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल)
अक्टूबर से 7 नवंबर तक कुल 5 फेरे
3. ट्रेन नंबर 04205-04206 (अयोध्या कैंट-दिल्ली स्पेशल)
अयोध्या से दिल्ली यात्रियों के लिए
4. भागलपुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन भी चलेगी
आनंद विहार और भागलपुर के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलेगी, जो कानपुर रेलवे स्टेशन के निकट गोविंदपुरी, प्रयागराज में सूबेदारगंज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बिहार में सासाराम, गया होते हुए किऊल रूट से चलाई जाएगी. इसमें सेकेंड क्लास एसी, थर्ड क्लास एसी, स्लीपर क्लास, जनरल कोच समेत कुल 20 डिब्बे होंगे. आनंद विहार और भागलपुर ट्रेन 10 अक्टूबर से लेकर 26 नवंबर तक चलेगी, जो 47 ट्रिप लगाएगी. ये स्पेशल ट्रेन चिपियाना बुजुर्ग, अलीगढ़, टुंडला, कानपुर, सूबेदारगंज, डीडीयू जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, देहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, तिलैया, नवादा, वारिसली गंज, शेखपुरा, किऊल, अभयपुर, जमालपुर और सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर ठहरेगी.
5. पंजाब और बिहार, यूपी के बीच विशेष ट्रेनें
ट्रेन नंबर 04610-04609 (अमृतसर-दरभंगा स्पेशल)
अमृतसर से चलकर ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंढारी कलां, साहनेवाल, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली और गोरखपुर होते हुए दरभंगा पहुंचेगी
6. ट्रेन नंबर 04602-04601 (फिरोजपुर कैंट - पटना जंक्शन स्पेशल)
पंजाब से बिहार की राजधानी पटना के बीच सीधी ट्रेन
7. ट्रेन नंबर 04618-04617 (अमृतसर-सहरसा जंक्शन स्पेशल)
सहरसा और कोसी के प्रवासियों के लिए सीधी सेवा
8. ट्रेन नंबर 04508-04507 (सरहिंद - सहरसा जंक्शन स्पेशल)
अंबाला संभाग के यात्रियों के लिए फायदेमंद
9. जम्मू-कटरा और पूर्वांचल-बिहार के बीच स्पेशल ट्रेनें
ट्रेन नंबर 04612-04611 (श्री माता वैष्णो देवी कटरा - गुवाहाटी स्पेशल)
वैष्णो देवी और पूर्वोत्तर-बिहार के यात्रियों के लिए विशेष
ट्रेन नंबर 04614-04613 (जम्मूतवी - कोलकाता स्पेशल)
जम्मू से यूपी, बिहार होते हुए बंगाल तक जाएगी
ट्रेन नंबर 04211-04212
सुलतानपुर-माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल
अवध क्षेत्र को सीधे जम्मू से जोड़ेगी
10. उत्तराखंड और बिहार-यूपी स्पेशल ट्रेनें
ट्रेन नंबर 04314-04313
ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर वीकली स्पेशल
4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक
हर रविवार को ऋषिकेश से रवाना होगी
ट्रेन नंबर 04312-04311
ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल ट्रेन
उत्तराखंड से हावड़ा-कोलकाता के बीच स्पेशल ट्रेन
ये भी पढ़ें - मेरठ से खुर्जा और सहारनपुर के लिए दो नई मेमू स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल, रूट और स्टॉपेज
स्पेशल ट्रेन का टिकट कैसे बुक करें
इन स्पेशल ट्रेनों के लिए स्टेशनों जैसे आनंद विहार, नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन और पटना जंक्शन पर टिकट काउंटर खोले जाएंगे. आखिरी समय पर रेलयात्रियों के लिए कई ट्रेनों में एक्स्ट्रा जनरल कोच जोड़े गए हैं.त्योहारी स्पेशल ट्रेनों का किराया सामान्य ट्रेनों से थोड़ा अधिक हो सकता है. IRCTC पोर्टल या ऐप पर इसका टाइमटेबल देख सकते हैं. स्पेशल ट्रेनों के लिए रेलवन ऐप पर भी जानकारी पा सकते हैं.
ये भी पढ़ें - दशहरा-दिवाली के लिए 10 स्पेशल ट्रेन में आज से बुकिंग शुरू, मुंबई, चेन्नई, यूपी से लेकर बेंगलुरू तक रेल सेवा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं