विज्ञापन

2 अंडे के बराबर प्रोटीन पाया जाता है इन 5 चीजों में, न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने शेयर किया डाइट प्लान

अंडे नहीं खाते? न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा से जानिए बिना अंडे के कैसे पूरी करें शरीर की प्रोटीन की जरूरत.

2 अंडे के बराबर प्रोटीन पाया जाता है इन 5 चीजों में, न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने शेयर किया डाइट प्लान
इन वेज चीजों से पूरी होगी प्रोटीन की कमी
NDTV

कई लोग अंडे खाते नहीं हैं, तो कुछ को इसकी महक से दिक्कत होने लगती है. क्या आप भी उनमें से एक हैं? तो ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब आप अपनी वेज डाइट में भी अंडे जितना प्रोटीन ले सकते हैं. क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन लवनीत बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए किस-किस चीज को डाइट में शामिल किया जा सकता है, उसके बारे में बताया है.

हाई प्रोटीन फूड्स 

मूंग की दाल: 

हर घर में सुबह या शाम एक समय दाल जरूर बनती है, यह न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है बल्कि प्रोटीन का अच्छा सोर्स भी है. न्यूट्रिशनिस्ट बत्रा ने अपने पोस्ट में इस दाल का भी जिक्र किया है. उन्होंने बताया जहां 2 अंडों में 12 से 13 ग्राम प्रोटीन होता है, वहीं 1.5 कप हरी मूंग की दाल में आपको 12 से 13 ग्राम प्रोटीन मिल जाएगा.

पनीर:

पोस्ट की सेकंड स्लाइड में उन्होंने पनीर को रखा. न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार 70 ग्राम सामान्य पनीर खाने से लगभग 12 से 13 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है. इतना ही नहीं पनीर कैल्शियम का भी अच्छा सोर्स है. विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है.

प्लेन ग्रीक योगर्ट

न्यूट्रिशनिस्ट बत्रा ने आगे तीसरे नंबर पर प्लेन ग्रीक योगर्ट को रखा है. अगर आप एक दिन में 150 ग्राम ग्रीक योगर्ट खाते हैं, तो 2 अंडे जितना 12 से 13 ग्राम प्रोटीन ले सकते हैं. यह प्रोबायोटिक्स का अच्छा सोर्स है, नियमित रूप से इसका सेवन गट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है.

टोफू

पोषण विशेषज्ञ के अनुसार टोफू एक कम्प्लीट प्लांट प्रोटीन है. अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो 100 ग्राम फर्म टोफू से 12 से 13 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है. 

भुने चने

बहुत से लोग भुने चने सिर्फ स्वाद के लिए खाना पसंद करते हैं. लेकिन आपको बता दें कि ये स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के गुणों से भरपूर होते हैं. लगभग 60 ग्राम भुने चने खाने से आपको 12 से 13 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है . 

लवनीत बत्रा को बतौर पोषण विशेषज्ञ 14 सालों का अनुभव है.

इसे भी पढ़ें: Chef Pankaj Bhadouria ने बताया आलू उबालने का सही तरीका, अब नहीं फटेंगे आलू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Veg Protein Sources, Veg Protein Rich Foods, Lovneet Batra, Lovneet Batra High Protein Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com