विज्ञापन

खून की कमी को दूर करने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक में मददगार हैं ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

गर्मियों में शरीर को ठंडक और भरपूर एनर्जी देने वाले हरी मूंग दाल के हेल्दी लड्डू घर पर आसानी से बनाएं. जानें इसकी आसान रेसिपी और फायदे.

खून की कमी को दूर करने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक में मददगार हैं ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी
हरी मूंग दाल के लड्डू कैसे बनाएं?
NDTV

कई बार ऐसा होता है कि पूरी नींद लेने के बाद भी अक्सर लोग थका हुआ महसूस करते हैं. क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है? अगर हां, तो यहां हम आपके साथ एक ऐसी हेल्दी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो खाने में तो स्वादिष्ट है ही, बल्कि शरीर के लिए भी किसी कमाल से कम नहीं है. क्या आपने हरी मूंग दाल के लड्डू कभी ट्राई किए हैं? यह प्रोटीन, आयरन, फाइबर और जरूरी पोषक तत्वों का भंडार है. अगर आप नियमित रूप से इनका सेवन करते हैं, तो शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं. हाल ही में डिजिटल क्रिएटर शानू ने अपने यूट्यूब चैनल @CookwithParul पर इसकी रेसिपी साझा की.

यहां देखिए वीडियो...

सामग्री:

  • हरी मूंग दाल (500 ग्राम छिलके वाली)
  • मिश्री पाउडर (350 ग्राम)
  • देसी घी (130 ग्राम हल्का गर्म)
  • बादाम (2-3 बड़े चम्मच बारीक कटे हुए)
  • काजू (2-3 बड़े चम्मच बारीक कटे हुए)
  • खसखस (2 बड़े चम्मच)
  • इलायची (2-3)
  • काली मिर्च पाउडर (¼ छोटा चम्मच)

बनाने का आसान तरीका

मूंग दाल तैयार करें

  1. हरी मूंग दाल को 2-3 बार अच्छी तरह धो लें.
  2. दाल को भिगोना नहीं है.
  3. धोने के बाद पानी पूरी तरह निकाल दें और कपड़े से पोंछकर या पंखे की हवा में सुखा लें.

दाल भूनें

  1. एक कड़ाही को मध्यम आंच पर गर्म करें.
  2. सूखी मूंग दाल डालें और लगातार चलाते हुए हल्का भून लें.
  3. दाल का रंग ज्यादा नहीं बदलना चाहिए, बस हल्की खुशबू आने लगे और दाल कुरकुरी हो जाए, फिर दाल को प्लेट में निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दें.

दाल पीसें

  1. ठंडी हुई दाल को मिक्सर में डालें साथ में 2 से 3 इलायची भी डाल दें.
  2. दाल को दरदरा पीसें. बहुत बारीक पाउडर नहीं बनाना है ताकि लड्डुओं में हल्का टेक्सचर बना रहे.

ड्राई फ्रूट्स भूनें

  1. उसी कड़ाही में कटे हुए बादाम, काजू और खसखस डालें. कम आंच पर 30 से 40 सेकंड हल्का भून लें और गैस बंद कर दें. 

मिश्रण तैयार करें

  1. एक बड़े बाउल में पिसी हुई मूंग दाल, भुने हुए ड्राई फ्रूट्स, खसखस और काली मिर्च पाउडर डालें.
  2. अब इसमें मिश्री का पाउडर मिलाकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें.

घी मिलाएं

  1. हल्का गर्म किया हुआ घी थोड़ा-थोड़ा करके मिश्रण में डालें, दोनों हाथों से अच्छी तरह मसलते हुए मिलाएं ताकि घी और दाल अच्छी तरह बाइंड हो जाए.

लड्डू बनाएं

  1. जब मिश्रण हाथ में दबाने पर बंधने लगे, तब मनचाहे आकार के लड्डू बना लें. 

इसे भी पढ़ें: बाहर जैसा मैगी मसाला अब घर पर, सीख लें बनाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moong Dal, Moong Daal Benefits, Hari Moong Dal, Hari Moong Dal Ke Laddu Khane Ke Fayde, Hari Moong Ka Ladoo (laddu) Kaise Banayein
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com