विज्ञापन

अक्टूबर में बिहार सरकार अकाउंट में भेजेगी 7-7 हजार रुपये, अधिकारियों को निर्देश, जानें किसे मिलेगा

बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों का सीएम सम्राट चौधरी हवाई सर्वे कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों और अधिकारियों से बातचीत की. सीएम ने पीड़ितों के अकाउंट में 7-7 हजार रुपये भेजने के निर्देश दिए हैं.

अक्टूबर में बिहार सरकार अकाउंट में भेजेगी 7-7 हजार रुपये, अधिकारियों को निर्देश, जानें किसे मिलेगा
सीएम सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितो के लिए राहत राशि का निर्देश दिया है
IANS
  • बिहार में बाढ़ पीड़ित परिवारों के अकाउंट में पैसे भेजे जाएंगे.
  • दूर्गापूजा से पहले 7-7 हजार रुपये सीधे अकाउंट में भेजने की तैयारी.
  • सीएम सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ित को राहत देने के लिए निर्देश दिए हैं

बिहार में बाढ़ से आने वाली मुसीबत से लोग परेशान हैं. बाढ़ पीड़ितों की मदद सरकार द्वारा की जा रही है, हालांकि दशकों से बाढ़ की परेशानी का स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है. इस बीच बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने खुद बाढ़ पीड़ित इलाकों का दौरा कर रहे हैं. पश्चिम चंपारण के दौरे पर सीएम खुद राहत शिविर का दौरा किया और पीड़ितों को खाना परोसा. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पीड़ितों के अकाउंट में 7-7 हजार रुपये सहायता राशि भेजे जाएं.

बिहार में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है, बच्चे-बुढ़े और महिलाएं कैंप या खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है. इस बीच सीएम सम्राट चौधरी ने 7-7 हजार रुपये राहत राशि का ऐलान किया है.

सीएम सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ित और अधिकारियों से की बात

सम्राट चौधरी ने बीते बुधवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया. इस दौरान पश्चिम चंपारण के बैरिया प्रखंड में बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया. उन्होंने कम्यूनिटी किचन में लोगों को खाना परोस कर खिलाया. इस दौरान उन्होंने बाड़ पीड़ित परिवारों से बातचीत की और उनकी परेशानियां जानीं. इसके बाद अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत राशि देने की तैयारियों पर चर्चा हुई.

कब भेजे जाएंगे 7-7 हजार रुपये

रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित परिवारों को 9 अक्टूबर को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से यह राशि ट्रांसफर करने की तैयारी है. यानी दुर्गापूजा से पहले लोगों को राहत राशि देने की तैयारी है. इससे पहले 15 सितंबर को भी राज्य के 8,27,472 बाढ़ प्रभावित परिवारों को 579.23 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी जा चुकी है.

सीएम ने जब तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती, तब तक प्रभावित इलाकों में सामुदायिक रसोई निरंतर चलाने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा बाढ़ पीड़ितों को पर्याप्त मात्रा में सूखा राशन और अन्य जरूरी सामग्रियां उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को मुस्तैद रहने को कहा गया है.

बढ़ा के स्थायी समाधान को लेकर मुख्यमंत्री ने बताया कि नेपाल की तराई से आने वाले पानी के कारण यह स्थिति बनी है. इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोसी और महानंदा नदी का वैज्ञानिक सर्वे कराया जा रहा है. अगले दो-तीन दिनों में कई इलाकों से पानी उतरने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : बिहार के यात्री ध्यान दें, पटना-मोकामा से सहरसा-दानापुर तक 338 ट्रेन के फेरे रद्द, राजेंद्र पुल पर मेगा ब्लॉक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Flood, CM Samrat Choudhary Announcement, Flood Relief Bihar, Bihar News, Cm Samrat Choudhary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com