विज्ञापन

तांबे और पीतल की शुद्धता की पहचान कैसे करें, धनतेरस से पहले जानें टेस्ट के ये 5 घरेलू तरीके

तांबे और पीतल के बर्तन या धातु की वस्तुएं खरीदते समय अक्सर मिलावट का डर रहता है. हालांकि, आप बिना किसी लैब टेस्ट के सिर्फ चुंबक, रंग, खरोंच और उससे उत्पन्न होने वाली आवाज परीक्षण के जरिए घर बैठे असली और नकली तांबे या पीतल की पहचान कर सकते हैं. जानिए असली धातुओं की परख करने के पांच सबसे आसान और असरदार घरेलू तरीके.

तांबे और पीतल की शुद्धता की पहचान कैसे करें,  धनतेरस से पहले जानें टेस्ट के ये 5 घरेलू तरीके
असली और मिलावटी तांबे-पीतल की घर बैठे करें पहचान.
NDTV

How to Identify Pure Copper and Brass: धनतेरस के त्योहार पर बड़े पैमाने पर बर्तनों की खरीदारी होती है. इस दौरान पानी पीने के लिए तांबे के बर्तन और पूजा पाठ व रसोई में इस्तेमाल करने के लिए पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल करने का चलन तेजी से बढ़ा है. इसके साथ ही बाजार में पॉलिश की हुई सस्ती और धातुओं की मिलावटी बर्तनों की भरमार रहती है. ऐसे में अगर आप शुद्ध धातु की पहचान किए बिना खरीदारी करते हैं, तो सेहत के साथ-साथ पैसों का भी नुकसान हो सकता है. अच्छी बात यह है कि कुछ साधारण और आसान घरेलू तरीकों से आप घर बैठे ही शुद्ध तांबे और पीतल की पहचान कर सकते हैं.

रंग से भी कर सकते हैं शुद्ध तांबे की पहचान

  • तांबा: असली तांबे का रंग गहरा लाल या भूरा नारंगी होता है. हवा और नमी के संपर्क में आने पर समय के साथ इस पर हरे रंग की प्राकृतिक परत जम जाती है.
  • पीतल: पीतल वास्तव में तांबे और जस्ते का मिश्र धातु है. इसका रंग सुनहरा पीला या हल्का पीला होता है, जो दिखने में सोने जैसा चमकता है.

चुंबक की मदद से करें आसान टेस्ट

  •  अचुंबकीय गुण: शुद्ध तांबा और पीतल दोनों ही पूर्ण रूप से अचुंबकीय होते हैं, यानी इन पर चुंबक नहीं चिपकता.
  •  मिलावट की पहचान: अगर चुंबक धातु से चिपक जाता है, तो इसका मतलब है कि वस्तु में लोहे या स्टील की मिलावट की गई है या केवल ऊपर से तांबे व पीतल की कोटिंग की गई है.

खरोंच और घिसाई कर आसानी से करें जांच

  • रंग में एकरूपता: अगर खरोंच के अंदर और बाहर दोनों जगह एक जैसा रंग दिखाई देता है, तो धातु अंदर तक ठोस और पूरी तरह शुद्ध है.
  • पॉलिश या प्लेटेड धातु: अगर खरोंच लगाने के बाद अंदर से सफेद या स्लेटी निकलता है, तो वह सिर्फ ऊपर से पॉलिश या प्लेटेड की गई धातु है.

बर्तन से उत्पन्न आवाज से करे चांज

  •  तांबे की आवाज: शुद्ध तांबे पर चोट करने से धीमी, गहरी और भारी गूंज वाली आवाज आती है.
  •  पीतल की आवाज: पीतल को थपथपाने पर अपेक्षाकृत अधिक तेज, तीखी और गूंजने वाली आवाज उत्पन्न होती है.

वजन के जरिए भी कर सकते ही टेस्ट

तांबा एक काफी मुलायम और लचीली धातु है. शुद्ध तांबे की पतली चादर को मोड़ना अपेक्षाकृत आसान होता है, जबकि पीतल मजबूत और कठोर होता है. असली तांबे और पीतल से बने बर्तन हल्की धातुओं या एल्युमिनियम की तुलना में काफी भारी और ठोस महसूस होते हैं.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में प्रॉपर्टी टैक्स पर बड़ा ऐलान, कर माफी योजना में 2 महीने बकाया और ब्याज पर भारी छूट मिलेगी, जानें कैसे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Home Hacks, Pure Copper, Kitchen Tips, Pure Copper Water Bottle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com