विज्ञापन

टोस्टर को अंदर-बाहर से कैसे करें साफ? किचन की इस ट्रिस से मिनटों में गायब होंगे जिद्दी दाग

क्या आपका भी टोस्टर हो गया है गंदा और चिपचिपा? इस ट्रिक से मिनटों में चमकाएं अंदर और बाहर से.

टोस्टर को अंदर-बाहर से कैसे करें साफ? किचन की इस ट्रिस से मिनटों में गायब होंगे जिद्दी दाग
गंदे टोस्टर को कैसे साफ करें.
NDTV

किचन में टोस्टर या सैंडविच मेकर का इस्तेमाल हर रोज होता है. सुबह का नाश्ता बनाना हो या बच्चों के लिए झटपट स्नैक्स तैयार करने हों, टोस्टर हमारा काम बहुत आसान कर देता है. लेकिन, रोज़-रोज़ के इस्तेमाल की वजह से इसमें ब्रेड के छोटे-छोटे टुकड़े, तेल, चीज और चिकनाई जमने लगती है. धीरे-धीरे ये अंदर और बाहर दोनों तरफ से काफी गंदा और काला दिखने लगता है. कई बार इसे साफ़ करना बड़ा मुश्किल लगता है.  ​अगर आपका टोस्टर भी गंदा हो गया है और आप सोच रहे हैं कि इसे साफ़ कैसे करें, तो परेशान होने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपको (Maa, yeh kaise karun?) यूट्यूब चैनल पर शेयर ट्रिक के बारे में बता रहे हैं, तो चलिए जानते हैं कि गंदे चिपचिपे टोस्टर को कैसे साफ करें.

यहां देखें वीडियो- 

​क्यों ज़रूरी है टोस्टर की सफाई?

अक्सर लोग टोस्टर को बाहर से तो पोंछकर साफ़ कर लेते हैं, लेकिन अंदर जमी गंदगी को नजरअंदाज कर देते हैं. अंदर फंसा हुआ सूखा खाना और पुराना तेल गर्म होने पर जलने लगता है, जिससे ब्रेड में अजीब सी बदबू आने लगती है और कई बार तो इससे धुआं भी निकलने लगता है. यह सेहत के लिए भी बिल्कुल ठीक नहीं है. इसलिए समय-समय पर टोस्टर की डीप क्लीनिंग करना बेहद ज़रूरी है.

कैसे करें टोस्टर को साफ-

टोस्टर को अंदर और बाहर दोनों तरफ से साफ करने के लिए आपको सबसे पहले टोस्टर को गरम करना है फिर इसमें बर्फ के टुकड़े डाल देना है और बंद करके कुछ देर गरम करना है. जैसे ही टोस्टर से धुंआ निकलने लगे इसे बंद कर दें और एक बर्तन धोने वाले स्पंज से हल्के हाथ से साफ करें. आप देखेंगे कि जो अंदर ब्रेड, चीज जम गई थी वो निकल गई है. अब इसे स्पज और लिक्विट से साफ करें फिर सूती कपड़े से पोछ लें. आप देखेंगे कि आपका टोस्टर एकदम नए जैसा दिख रहा है. 

नोट-टोस्टर साफ करते समय एक बात का ध्यान रखें कि सफाई करने से पहले टोस्टर का प्लग मेन स्विच से निकला हुआ हो.

ये भी पढ़ें- लहसुन छीलने का सबसे तेज तरीका, मिनट नहीं सिर्फ सेकंड में आसानी से छीलें लहसुन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sandwich Maker, Sandwich Maker For Home Use, Kitchen Tips & Tricks, Hacks, Kitchen Hack Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com