विज्ञापन

घर पर ट्राई करें प्रोटीन से भरपूर टेस्टी मूंग दाल पाव, हेल्दी भी और बनाने में आसान भी

बिना मैदे के घर पर बनाएं सॉफ्ट और स्पॉन्जी मूंग दाल पाव! ज्वार, दही और कद्दू के बीजों से बनी यह प्रोटीन रिच रेसिपी हेल्दी भी है और टेस्टी भी.

घर पर ट्राई करें प्रोटीन से भरपूर टेस्टी मूंग दाल पाव, हेल्दी भी और बनाने में आसान भी
मूंग दाल पाव कैसे बनाएं घर पर?
NDTV

घर पर बर्गर या स्नैक्स बनाने की बात आती है, तो हम ज्यादातर मार्केट वाले मैदे के बर्गर ब्रेड या पाव ले आते हैं, लेकिन अगर आप सेहत के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते, तो क्यों न कुछ ऐसा ट्राई किया जाए जो पेट के लिए भी हल्का हो और न्यूट्रिशन से भरपूर भी? सोशल मीडिया पर फूड क्रिएटर आकाशी नाज़ की एक बहुत ही कमाल की रेसिपी इन दिनों चर्चा में है, जिसमें उन्होंने मैदे की बजाय मूंग दाल से सॉफ्ट और हेल्दी पाव बनाने का तरीका शेयर किया है. सबसे मजेदार बात यह है कि इन्हें ओवन की जगह एयर फ्रायर में बेक किया जाता है, जिससे यह और भी ज्यादा लाइट और आसान हो जाते हैं.

सामग्री:

  • पीली मूंग दाल (भिगोई हुई 1 कप)
  • ज्वार का आटा (आधा कप)
  • ताजा दही (3 से 4 चम्मच)
  • ऑलिव ऑयल या देसी घी (2 चम्मच)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • कद्दू के बीज (1 छोटा चम्मच)
  • बेकिंग सोडा या फ्रूट साल्ट (आधा छोटा चम्मच स्पॉन्जी बनाने के लिए)
  • बनाने का तरीका:

  1. सबसे पहले मूंग दाल को कम से कम 4 से 5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
  2. जब दाल अच्छी तरह फूल जाए, तो उसका सारा पानी निकाल लें और मिक्सी में डालकर एकदम चिकना और गाढ़ा पेस्ट पीस लें.
  3. ध्यान रहे कि पीसते वक्त ज्यादा पानी न मिलाएं, वरना बैटर पतला हो जाएगा.
  4. अब एक बड़े बर्तन में पिसी हुई मूंग दाल का पेस्ट निकालें.
  5. इसमें ज्वार का आटा, दही, नमक और ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए एक नरम आटा गूंथ लें. अगर आपको मिश्रण थोड़ा चिपचिपा लगे, तो हाथों में हल्का सा तेल लगा सकते हैं.
  6. इसके बाद इस गुंथे हुए मिश्रण में बेकिंग सोडा या फ्रूट साल्ट डालें और ऊपर से एक चम्मच पानी डालकर हल्के हाथ से एक बार फिर मिला लें.
  7. इससे आपके पाव एकदम फूले-फूले और स्पॉन्जी बनेंगे.
  8. अब अपने हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं, आटे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर उन्हें गोल पाव का आकार दें.
  9. इनके ऊपर से थोड़े से कद्दू के बीज चिपका दें, ताकि दिखने में ये बिल्कुल बेकरी वाले ब्रेड जैसे लगें.
  10. एयर फ्रायर को 180 डिग्री सेल्सियस पर 5 मिनट के लिए पहले से गरम कर लें.
  11. अब बेकिंग ट्रे पर थोड़ा सा तेल लगाकर इन पाव को उसमें रखें और लगभग 12 से 15 मिनट के लिए बेक होने दें.
  12. बीच में एक बार चेक कर लें कि ये ऊपर से सुनहरे और क्रिस्पी हुए या नहीं.
  13. बस आपके गरमा-गरम, प्रोटीन से भरपूर और बिना मैदे वाले हेल्दी मूंग दाल पाव तैयार हैं.

इसे भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज ने बताया कब्ज दूर करने का तरीका, बस करना होगा ये 1 काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moong Daal, High Protein Recipe, Moong Dal Benefits, Moong Dal Se Kya Banaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com