- बच्चों को चॉकलेट और केक खाना बहुत पंसद होता है
- चॉकलेट केक खाने में बहुत टेस्टी होता है.
- चॉकलेट केक को घर पर आसानी से बना सकते हैं.
Christmas Recipe 2020: क्रिसमस या बड़ा दिन ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है. 25 दिसंबर को ईसाई धर्म का सबसे खास पर्व क्रिसमस मनाया जाता है. माना जाता है कि इस दिन ईसा मसीह यानि यीशु का जन्म हुआ था. बच्चे क्रिसमस का बेसब्री से इंतजार करते है. वो मानते है सांता आएगा और उन लोग के लिए ढेर सारा गिफ्ट लाएगा. पूरी दुनिया में क्रिसमस, युवा और बूढ़े लोगों द्वारा प्यार किया जाने वाला एक विशेष और जादुई अवकाश है. ऐसा माना जाता है कि यीशु के माता-पिता को शुभकामनाएं देने के लिए देवदूतों ने फर के पेड़ को सितारों से सजाया था. कहा जाता है कि जर्मनी से पेड़ सजाने की परंपरा शुरु हुई थी. क्रिसमस के मौके पर अक्सर आपने सांता क्लॉज को देखा होगा. दरअसल संत निकोलस को सांता क्लॉज माना जाता है, क्योंकि वे रात के वक्त उपहार बांटते थे. उन्होंने पूरे जीवन गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद की थी. विश्वभर के अलग अलग देशों में अपने-अपने तरीके से लोग क्रिसमस का त्यौहार मनाते हैं. क्रिसमस से 12 दिन के उत्सव क्रिसमसटाइड की भी शुरुआत होती है. क्रिसमस पर बहुत सारी अलग-अलग तरह की टेस्टी डिश बनाई जाती हैं, बच्चों को चॉकलेट और केक खाना बहुत पंसद होता है. ऐसे में क्रिसमस के मौके पर बच्चों के लिए चॉकलेट कप केक घर पर ही बनाएं.
मड चॉकलेट कपकेक:
चॉकलेट केक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को यह कपकेक पसंद होता है. चॉकलेट के चाहने वालों के लिए यह एक जबरदस्त ट्रीट है. केक किसे पसंद नहीं होता और अगर चॉकलेट केक मिल जाए तो बात ही अलग है. लेकिन आज हम लाजवाब मड चॉकलेट कपकेक की रेसिपी बताने जा रहे हैं. इन चॉकलेट कपकेक पर चॉकलेटी फ्रॉस्टिंग की जाती है. बच्चों को चौकलेट और केक खाना बहुत पंसद होता है. ऐसे में क्रिसमस के मौके पर बच्चों के लिए चौकलेट कप केक घर पर ही बनाएं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Christmas 2020: जानिए क्यों मनाया जाता है क्रिसमस डे और क्या है ट्रेडिशनल डिश

चॉकलेट केक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को यह कपकेक पसंद होता है.
मड चॉकलेट कपकेक की सामग्रीः
100 ग्राम केक फ्लॉर
100 ग्राम बारीक चीनी
200 ग्राम बिना नमक का मक्खन
200 ग्राम डार्क सेमीस्वीट चॉकलेट
4 अंडे, फेंटा हुआ
1/2 टी स्पून बेकिंग पाउडर
एक बड़ा चम्मच (वैकल्पिक) रम
300 ग्राम सेमीस्वीट डार्क चॉकलेट
¾ कप हैवी क्रीम
मड चॉकलेट कपकेक बनाने की विधिः
1. ओवन को 325 डिग्री फॉरेनहाइट पर गर्म कर लें और मफीन टिन में 12 कपकेक पेपर लगा लें.
2. डबल बायलर में मक्खन और चॉकलेट डालें और पिघलने तक मिलाते रहें और फिर अलग रख दें। दूसरे बाउल में मिक्सर में चीनी और अंडा फेंट लें। हल्के-हल्के फेंटे और गाढ़ा होने तक ब्लेंड करें.
3. इसके बाद इसमें आटा और बेकिंग पाउडर मिला लें. धीरे-धीरे चॉकलेट और मक्खन का मिश्रण मिलाएं और अच्छे से मिलने तक मिलाएं.
4. चम्मच से सांचों में मिश्रण डालें. आधे से ज़्यादा न भरें. ओवन के बीच वाले रैक में रखें। तकरीबन 20-22 मिनट तक बेक करें या जब तक टूथपिक साफ बाहर न आए, बेक करें.
5. बाहर निकाल लें और कपकेक सांचों से निकालने से पहले थोड़ा टंडा होने दें. वायर रैक पर ठंडा होने के लिए रख दें.
गार्निश के लिए-
1. चॉकलेट काट कर बाउल में रख दें, फिर क्रीम को मीडियम आंच पर पैन में गर्म करें. जब उबाल आने लगे, तो क्रीम चॉकलेट के ऊपर डाल दें.
2. चॉकलेट पिघलने कगे लिए छोड़ दें और स्मूथ-चमकीली होने तक अच्छे से मिक्स करें. हर कपकेक पर गनाश की लेयर लगा दें और बची हुई गनाश को फ्रिज में हल्की गाढ़ी होने के लिए रख दें, ताकि वह आसानी से शेप ले सके.
3. अब इस गनाश से पाइपिंग बैग भर लें और कपकेक के बीच में एक बड़ा फूल बनाएं. कपकेक को फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
High Protein Foods: हाई प्रोटीन सोर्स के लिए डाइट में शामिल करें, ये 8 जबरदस्त फूड्स
Home Remedies: मसूड़ों से खून आने की समस्या कर रही है परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
पिज्जा खाने के शौकीन हैं तो घर एक बार जरूर बनाएं ये सात लाजवाब वेज और नाॅनवेज Pizza Recipes
Immunity-Boosting Diet: स्वाद और सेहत के गुणों से भरपूर है मूली की सब्जी, यहां देखें रेसिपी वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं