विज्ञापन

चाइनीज़ भेल को दें देसी ट्विस्ट और बिना प्याज-लहसुन की के बनाएं चटपटी निमकी Chinese Bhel

न मैगी न चाउमीन, इस बार मैदे की निमकी से बनाएं ये लाजवाब और क्रंची रेसिपी.

चाइनीज़ भेल को दें देसी ट्विस्ट और बिना प्याज-लहसुन की के बनाएं चटपटी निमकी Chinese Bhel
चाइनीज़ भेल कैसे बनाएं.
NDTV

भेल का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. चाइनीज़ भेल एक ऐसा स्ट्रीट फूड है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक बड़े चाव से खाते हैं. लेकिन आज हम आपके लिए इस पॉपुलर स्नैक की एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जो स्वाद में तो जबरदस्त है ही, साथ ही इसे बिना प्याज और लहसुन के तैयार किया गया है. ​सबसे मजेदार बात यह है कि इस रेसिपी में ट्रेडिशनल नूडल्स की जगह हमारी अपनी क्रिस्पी और खस्ता 'निमकी' का इस्तेमाल किया जाता है. यकीन मानिए, जब आप इस देसी ट्विस्ट वाली चाइनीज़ भेल को घर पर बनाएंगे, तो बाजार की भेल खाना भूल जाएंगे. ​इस रेसिपी को इंस्टाग्राम पर (aruna_vijay_masterchef) ने शेयर किया है. तो चलिए जानते हैं आसान रेसिपी.

यहां देखें वीडियो- 

कैसे बनाएं ​निमकी चाइनीज़ भेल

सामग्री-

  • ​मैदा: 1 कप
  • ​तेल: 1 बड़ा चम्मच और फ्राई करने के लिए एक्स्ट्रा तेल
  • ​नमक: स्वादानुसार
  • ​गुनगुना पानी: आटा गूंथने के लिए
  • ​सेजवान सॉस: 1 बड़ा चम्मच
  • ​टोमैटो केचप: 1.5 बड़ा चम्मच
  • ​लाइट सोया सॉस: 1.5 छोटा चम्मच
  • ​सिरका: 1 छोटा चम्मच
  • ​काली मिर्च पाउडर: आधा छोटा चम्मच
  • ​कटी हुई सब्जियां: 1 कप (पर्पल पत्तागोभी, शिमला मिर्च, साधारण पत्तागोभी या अपनी पसंद की कोई भी क्रंची सब्जी)
  • गार्निश के लिए: बारीक कटी हरी प्याज (स्प्रिंग अनियन) और सफेद तिल

विधि- 

  1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा लें. इसमें 1 बड़ा चम्मच तेल और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. 
  2. अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए पूरी या समोसे के आटे जैसा सॉफ्ट आटा गूंथ लें. 
  3. आटा गूंथने के बाद इसे किसी कपड़े से ढककर कुछ मिनटों के लिए रेस्ट करने के लिए रख दें.
  4. अब गूंथे हुए आटे की बड़ी लोई बनाएं और इसे चकले पर पतला बेल लें. इसके बाद चाकू की मदद से इसे लंबी और पतली स्ट्रिप्स में काट लें. 
  5. आप चाहें तो अपनी पसंद के छोटे या बड़े टुकड़े भी कर सकते हैं.
  6. कढ़ाई में तेल गर्म करें. मीडियम आंच पर कटी हुई निमकी की पट्टियों को डालें और सुनहरा व कुरकुरा होने तक डीप फ्राई कर लें. 
  7. जब ये क्रिस्पी हो जाएं, तो इन्हें निकालकर एक टिशू पेपर पर रख लें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.
  8. अब एक बड़े और गहरे बाउल में सेजवान सॉस, टोमैटो केचप, लाइट सोया सॉस, सिरका, काली मिर्च पाउडर और थोड़ा सा नमक डालें. 
  9. इसके साथ ही अपनी पसंद की सभी कटी हुई ताजी सब्जियां और तैयार की गई फ्राई की हुई क्रिस्पी निमकी भी इसमें डाल दें. 
  10. अब इन सभी चीजों को हल्के हाथों से अच्छी तरह मिला लें, ताकि सॉस की कोटिंग हर तरफ अच्छे से हो जाए.
  11. आपकी स्वादिष्ट और बिना प्याज-लहसुन वाली 'निमकी चाइनीज़ भेल' बिल्कुल तैयार है. 
  12. इसे सर्व करने से पहले ऊपर से बारीक कटी हरी प्याज और सफेद तिल छिड़कें.

ये भी पढ़ें- साधारण पानी पूरी को दें नया ट्विस्ट और घर पर बनाएं हाजमोला Pani Puri, हर बाइट में मिलेगा चटपटा और मजेदार स्वाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chinese Bhel Recipe, Bhel Recipe, Chinese Recipe, Nimki
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com