विज्ञापन

हक्का नूडल्स में हक्का का मतलब क्या है? जानिए नॉर्मल नूडल्स से ये कैसे अलग है

Hakka Noodles Real Meaning: शाम होते ही छोटे से लेकर बड़े तक स्ट्रीट फूड की क्रेविंग करने लगते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आखिर हक्का नूडल्स में हक्का का क्या मतलब होता है. अगर नहीं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें.

हक्का नूडल्स में हक्का का मतलब क्या है? जानिए नॉर्मल नूडल्स से ये कैसे अलग है
Hakka Noodles: हक्का नूडल्स क्या है. (AI Generated Image)

Street Food: नूडल्स का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. स्ट्रीट फूड की बात हो और चाइनीज खाने का जिक्र ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. शाम होते ही गली-मोहल्ले में नूडल्स के ठेले दिखाई देने लगते हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर कोई चाइनीज फूड का दीवाना है. आज के समय में किसी भी रेस्टोरेंट में या ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते समय नूडल्स में सबसे ज्यादा मेन्यू में ऊपर जो नाम चमकता है, वो है- 'हक्का नूडल्स' (Hakka Noodles). लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर इस डिश में 'हक्का' का मतलब क्या होता है? ये कोई जगह का नाम है, किसी मसाले का नाम है या फिर इसे बनाने वाले का? अगर नहीं, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें. 

Latest and Breaking News on NDTV

हक्का का असली मतलब क्या है? (What is the real meaning of Hakka?)

'हक्का' किसी मसाले या नूडल्स की वैरायटी का नाम नहीं है. असल में ये चीन के एक समुदाय (Community) का नाम है. चीन में 'हान' नाम की एक बहुत बड़ी आबादी रहती है और उसी का एक हिस्सा 'हक्का' लोग हैं. जब भारत पर अंग्रेजों का राज था, तब काम की तलाश में चीन के ये हक्का लोग भारत आए थे. उन्होंने भारत के अलग-अलग हिस्सों में अपना घर बसाया, लेकिन सबसे ज्यादा लोग कोलकाता (Kolkata) में आकर रहे. कोलकाता में एक जगह है 'टांगरा' (Tangra), जिसे आज भारत का 'चाइनाटाउन' भी कहा जाता है.

जब ये लोग भारत आए, तो अपने साथ अपना खाना और पकाने का तरीका भी लेकर आए. लेकिन उन्होंने देखा कि भारतीयों को थोड़ा तीखा, मसालेदार और चटपटा खाना पसंद है. इसलिए, उन्होंने अपने पारंपरिक चीनी खाने में भारतीय मसालों का तड़का लगा दिया. इसी शानदार एक्सपेरिमेंट से जन्म हुआ 'इंडो-चाइनीज' (Indo-Chinese) खाने का. तो हक्का समुदाय के लोगों ने जिस खास तरीके से नूडल्स को भारतीय स्टाइल में पकाया, उसी को 'हक्का नूडल्स' कहा जाने लगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

हक्का नूडल्स और नॉर्मल नूडल्स में क्या अंतर है? (What is the difference between Hakka noodles and normal noodles)

  • कुकिंग स्टाइल- नॉर्मल नूडल्स को आप उबालकर, सूप में डालकर या बेक करके कैसे भी खा सकते हैं. लेकिन हक्का नूडल्स को पकाने का तरीका बिल्कुल फिक्स होता है. इसमें नूडल्स को पहले उबाला जाता है और फिर बहुत तेज आंच (High flame) पर एक बड़ी सी कड़ाही में सब्जियों और सॉस के साथ उछाला (Toss) किया जाता है. 
  • टेक्सचर- अगर आप नॉर्मल नूडल्स को ज्यादा उबाल दें, तो वो आपस में चिपक जाते हैं और हलवे जैसे चिपचिपे हो जाते हैं. लेकिन हक्का नूडल्स की खासियत ही यही है कि ये कभी आपस में नहीं चिपकते. इन्हें थोड़ा कच्चा-पक्का उबाला जाता है और फिर तेल में फ्राई किया जाता है. 
  • फ्लेवर और सॉस- नॉर्मल नूडल्स को सादा भी खाया जा सकता है, लेकिन हक्का नूडल्स बिना सॉस के बन ही नहीं सकता. इसमें सोया सॉस, चिली सॉस, विनेगर (सिरका), और लहसुन-अदरक का भरपूर इस्तेमाल होता है. यही चीजें इसे वो चटपटा और तीखा स्वाद देती हैं जो हम भारतीयों को इतना पसंद आता है. 

ये भी पढ़ें- बालों को तेजी से बढ़ाने वाला सबसे सस्ता तेल कौन सा है? आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानें...

फेफड़ों का कैंसर कितने तरह का होता है? लंग कैंसर के प्रकार

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com