ब्रेकफास्ट में क्या-क्या बना सकते हैं?
NDTV
सुबह लेट उठी, समझ नहीं आया बच्चे को लंच में क्या दूं. जब सोचा जल्दी क्या बनेगा, तो सबसे पहले दिमाग में मैगी आई, लेकिन हर दो दिन बच्चे के लंच में मैगी देना भी सही नहीं है न. ऐसे में मुझे एक वीडियो दिखी, जिसमें कई रेसिपी बताई गई थीं लेकिन उसमें से मैंने सिर्फ एक ही ट्राई की. आप मानोगे नहीं, अब हफ्ते में तीन से चार बार मेरे बच्चे मुझसे यही बनवाते हैं. चलिए फिर देर किस बात की है, आप भी नोट कर लें रेसिपी.
यहां देखिए वीडियो...
समग्री:
- तेल
- सरसों
- जीरा
- मूंगफली
- हरी मिर्च
- हल्दी
- पफ्ड राइस
- नमक
- काली मिर्च
- भुना चना
बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले पैन में आप थोड़ा सा तेल डालें.
- जैसे ही तेल गर्म हो जाएगा उसमें थोड़ी सी सरसों, एक चम्मच जीरा और मूंगफली डालकर रोस्ट कर लें.
- ध्यान रखें, इन तीनों चीजों को आपको गरम-गरम तेल में डालना है ताकि मस्टर्ड भी थोड़ा सा पॉप हो और जीरा भी अच्छे से भुने.
- जैसे ही मूंगफली से पटाखे वाली आवाज़ें आने शुरू हों, इसमें कटी हुई हरी मिर्च डाल देना.
- रंग के लिए थोड़ी सी हल्दी डाली है और इसे हल्का सा रोस्ट करना है.
- अब इसमें दो बड़े कप पफ्ड राइस डालकर इसमें नमक, काली मिर्च और भुनी हुई रोस्टेड चना डाल देना है.
- सभी चीजों को अच्छे से टॉस करने के बाद मजे से खाएं.
इसे भी पढ़ें: बारिश में ये नहीं खाया, तो क्या खाया! नोट करें शेफ कुणाल कपूर की खास रेसिपी | Dhaniya Aloo Recipe
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Breakfast Ideas For Busy Mornings, Puffed Rice Bhel, Breakfast Recipe Hindi, Breakfast Mein Kya Khana Chahiye, Bharatzkitchen Hindi