आज के समय में चिकन शावरमा लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. इस स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को अच्छा लगता है. हालांकि बाजार में मिलने वाला शावरमा हमेशा ताजा और हेल्दी हो, ये जरूरी नहीं होता. ऐसे में अगर आप घर पर ही स्वादिष्ट चिकन शावरमा बना लें, तो स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रख सकते हैं. इसे बनाने के लिए कोई अलग से मसालों की जरूरत नहीं होती. इसे सही मसालों, खास सॉस और चिकन की मदद से आप बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा शावरमा घर पर तैयार कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं घर पर रेस्टोरेंट जैसा चिकन शावरमा कैसे बनाएं?
चिकन शावरमा कैसे बनाएं?
यूट्यूब पर @SaminaFoodStory नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में चिकन शावरमा बनाने का सही और आसान तरीका बताया है. वीडियो में बताया गया कि शावरमा का असली स्वाद उसके चिकन में छिपा होता है. इसके लिए 300 ग्राम चिकन ब्रेस्ट को पतले टुकड़ों में काट लें. अब इसमें आधा कप दही, लाल मिर्च पाउडर, नमक, लहसुन पाउडर या लहसुन पेस्ट, कुटी लाल मिर्च, टिक्का मसाला, काली मिर्च पाउडर, सिरका और जीरा पाउडर मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर कम से कम आधे घंटे के लिए रख दें.
तीखी लाल चटनी बनाएं
एक टेबल स्पून कुटी लाल मिर्च को 2 टेबल स्पून सिरके और एक लहसुन की कली के साथ 15 मिनट के लिए भिगो दें. इसके बाद इसे पीसकर गाढ़ी लाल चटनी तैयार कर लें. ये शावरमा को हल्का तीखा और चटपटा स्वाद देती है.
चिकन शावरमा बनाने का तरीका
गर्म तवे पर थोड़ा तेल डालकर मैरिनेट किया हुआ चिकन रखें. दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंकने के बाद बचा हुआ दही वाला मिश्रण भी डाल दें. अब ढककर धीमी आंच पर 10 से 12 मिनट तक पकाएं. जब चिकन पूरी तरह पक जाए और मसाला अच्छी तरह सूख जाए, तब उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
शावरमा ऐसे करें तैयार
शावरमा ब्रेड या रोटी को हल्का गर्म करें. सबसे पहले लाल चटनी लगाएं, फिर व्हाइट सॉस फैलाएं. अब चिकन और सैलेड रखें. ऊपर से थोड़ी और सॉस डालकर अच्छी तरह रोल कर लें. आपका चिकन शावरमा बनकर तैयार है.
यह भी पढ़ें:- बिना धूप में रखे गद्दे की सफाई कैसे करें? गद्दे की बदबू और गंदगी हटाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- गुलाब जल कैसे बनाएं? घर पर शुद्ध गुलाब जल बनाने का आसान तरीका
यह भी पढ़ें:- पौधों में प्याज के छिलके कैसे डालें? प्याज के छिलकों से लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने का सही तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं