विज्ञापन

पौधों में प्याज के छिलके कैसे डालें? प्याज के छिलकों से लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने का सही तरीका

प्याज के छिलके पौधों के लिए एक बेहतरीन नेचुरल खाद का काम करते हैं. आप घर पर ही प्याज के छिलकों से बेस्ट जैविक खाद बना सकते हैं. यहां जानिए प्याज के छिलके पौधों में कैसे डालें, प्याज के छिलकों से लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने का सही तरीका.

पौधों में प्याज के छिलके कैसे डालें? प्याज के छिलकों से लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने का सही तरीका
प्याज के छिलकों से लिक्विड फर्टिलाइजर कैसे बनाएं?

हम घर पर प्याज का इस्तेमाल सलाद से लेकर सब्जी बनाने के लिए करते हैं और प्याज के छिलके हमेशा कूड़े में डाल देते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यही प्याज के छिलके पौधों के लिए एक बेहतरीन नेचुरल खाद का काम करते हैं. प्याज के छिलकों में पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पौधों की अच्छी बढ़वार और फूल-फल बनने में मदद करते हैं. इनका उपयोग खाद, मल्चिंग और कंपोस्ट बनाने जैसे कई तरीकों से किया जाता है. अगर आप अपने गार्डन के पौधों को बिना केमिकल के बेहतर बनाना चाहते हैं, तो प्याज के छिलकों का घोल और खाद बना सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं पौधों में प्याज के छिलके कैसे डालें और पौधों के लिए प्याज के छिलकों का घोल कैसे बनाएं?

पौधों में प्याज के छिलके कैसे डालें?

यूट्यूब पर @GardeningIsMyPassion नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में डॉक्टर सूरजा प्रकाश अग्रवाल ने प्याज के छिलकों से बेस्ट जैविक खाद बनाने का तरीका बताया है. प्याज के सूखे छिलकों में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं. खासतौर पर पोटेशियम पौधों में फूल और फल बनने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है. इसके अलावा इनमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम पौधों को मजबूत बनाने का काम करते हैं.

प्याज के छिलकों से लिक्विड फर्टिलाइजर कैसे बनाएं?

सबसे पहले घर में जमा हुए प्याज के छिलकों को एक प्लास्टिक या कांच के डिब्बे में भर लें. जब डिब्बा लगभग एक चौथाई भर जाए, तब उसमें पानी डाल दें ताकि सभी छिलके अच्छी तरह डूब जाएं. अब कंटेनर को ढक्कन लगाकर 24 से 48 घंटे के लिए किसी छायादार जगह पर रख दें. इस दौरान पानी में प्याज के छिलकों के पोषक तत्व घुलने लगेंगे.

48 घंटे बाद मिलेगा तैयार घोल

दो दिन बाद आप देखेंगे कि पानी का रंग बदल चुका होगा और उसमें हल्का लाल या भूरा रंग दिखाई देगा. यही आपका तैयार जैविक खाद वाला घोल है. अब इस घोल को छानकर अलग कर लें. बचे हुए छिलकों में दोबारा पानी डालकर एक और बैच तैयार किया जा सकता है.

पौधों में कैसे करें इस्तेमाल?

तैयार घोल को बराबर मात्रा में पानी मिलाकर पतला कर लें. इसके बाद पौधों की जड़ों में डाल सकते हैं, स्प्रे बोतल में भरकर पत्तियों पर छिड़क सकते हैं, फूलों, सब्जियों और फलदार पौधों में इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- कांच के बर्तनों की चमक लौटाएं? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

यह भी पढ़ें:- घर पर सहजन कैसे उगाएं? गमले में मोरिंगा लगाने का सही तरीका

यह भी पढ़ें:- गुलाब के फूल का बाम कैसे बनाएं? घर पर गुलाब से लिप बाम बनाने के आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Onion Peel, Onion Peel Fertilizer, Pyaj Ke Chilke Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com