सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने और एनर्जी बनाए रखने के लिए कई पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं. इन्हीं में से एक है हरीरा, जो खासतौर पर उत्तर भारत में काफी पसंद किया जाता है. ये ड्राई फ्रूट्स, मसालों, गुड़ और हल्दी जैसी पौष्टिक चीजों से तैयार होता है. हरीरा को डिलीवरी के बाद महिलाओं को भी खिलाया जाता है, क्योंकि ये शरीर को ताकत देने का काम करता है. सर्दियों में इसका सेवन शरीर को गर्माहट देने और थकान कम करने में मदद करता है. चलिए आपको बताते हैं हरीरा में क्या-क्या पड़ता है और हरेरा कैसे बनाएं?
हरीरा कैसे बनाएं?
यूट्यूब पर @Ushamisrakahamarakitchen नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में उषा मिश्रा ने हरीरा बनाने का आसान तरीका बताया है. हरेरा बनाने के लिए आप अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे- बादाम, काजू, मखाना, अखरोट, पिस्ता और छुहारा आदि. अब इन सभी ड्राई फ्रूट्स को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर तैयार कर लें.
सबसे पहले ड्राई फ्रूट्स भूनें
एक कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें और उसमें सभी ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. भूनने से इनका स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं. इसके बाद इन्हें अलग निकाल लें. अब मिक्सर जार में जीरा, अजवाइन, सौंफ, छोटी पीपल, इलायची, लौंग, दालचीनी, जायफल, हल्दी और सौंफ पाउडर डालें. अब इसमें थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद कड़ाही में थोड़ा घी डालें और तैयार मसाले का पेस्ट उसमें डालकर भूनें. मसाले को तब तक पकाएं जब तक उसका कच्चापन खत्म न हो जाए और खुशबू आने लगे. इसके बाद इसमें थोड़ा पानी मिलाकर कुछ देर पकाएं. अब मसाले में गुड़ डालें और उसे पूरी तरह घुलने दें. गुड़ न केवल मिठास देता है बल्कि सर्दियों में शरीर को एनर्जी भी प्रदान करता है. जब गुड़ अच्छी तरह घुल जाए, तब भुने हुए ड्राई फ्रूट्स भी इसमें मिला दें.
जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए और सभी सामग्री अच्छी तरह मिल जाए, तब समझ लें कि आपका हरीरा तैयार है. इस समय इसकी खुशबू भी काफी बढ़ जाती है. तैयार हरीरा को ठंडा होने के बाद किसी साफ एयरटाइट कंटेनर में भर लें. इसे फ्रिज में लगभग एक हफ्ते तक रखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें:- पौधों में प्याज के छिलके कैसे डालें? प्याज के छिलकों से लिक्विड फर्टिलाइजर बनाने का सही तरीका
यह भी पढ़ें:- कांच के बर्तनों की चमक लौटाएं? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
यह भी पढ़ें:- घर पर सहजन कैसे उगाएं? गमले में मोरिंगा लगाने का सही तरीका
यह भी पढ़ें:- गुलाब के फूल का बाम कैसे बनाएं? घर पर गुलाब से लिप बाम बनाने के आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं