विज्ञापन

मौसम फिर पलटेगा, दिल्ली एनसीआर में कोहरा के साथ कड़ाके की ठंड का आहट, इन 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Today Wearher Delhi: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए दक्षिण भारतीय राज्यों में बारिश का संकेत दिया है. जबकि दिल्ली एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में कोहरे के साथ ठंड बढ़ने का अनुमान जारी किया है.

मौसम फिर पलटेगा, दिल्ली एनसीआर में कोहरा के साथ कड़ाके की ठंड का आहट, इन 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट
Weather Today Delhi: दिल्ली एनसीआर में आज का मौसम
IANS
नई दिल्ली:

देश में एक और बड़ा मौसमी बदलाव आने वाला है. मैदानी इलाकों में कोहरे के साथ पारा 10 डिग्री के नीचे पहुंचने लगा है. दिल्ली एनसीआर में नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसे इलाकों में  स्मॉग का प्रकोप बढ़ सकता है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पुरवाई हवाओं दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक जैसे राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है. केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक के साथ भारी बारिश संभावना है. दिल्ली में 25 नवंबर को सबसे ठंडा दिन सीजन का दर्ज किया गया था. वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड जैसे राज्यों में कड़ाके की ठंड की आहट के साथ कोहरे का असर देखा गया.हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में भी सुबह घना कोहरा दर्ज किया गया.

दिल्ली में आसमान साफ रहा

दिल्ली एनसीआर की बात करें तो अभी 1 दिसंबर तक आसमान साफ रहने की संभावना है. हल्का फुल्का कोहरा कुछ स्थानों पर सुबह के वक्त देखने को मिल सकता है. वहीं वायु प्रदूषण का गंभीर स्तर बना रहेगा. वहीं दिल्ली के करीब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों बागपत, मुजफ्फरनगर, हापुड़ आदि में सुबह ज्यादा कोहरा पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है. 

दिल्ली में सीजन का सबसे सर्द दिन

दिल्ली में ठंड की बात करें तो 25 नवंबर को सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया था. पालम में न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा दो डिग्री की गिरावट दर्ज की ई. सफदरजंग, आयानगर, राजघाट, नजफगढ़, मयूर विहार से गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम तक न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रहा. जबकि अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री के बीच रह गया है. 

उत्तराखंड-हिमाचल में कोहरा

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है. उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली जैसे जिलों में हिमपात हो रहा है. जबकि जम्मू-कश्मीर में बडगाम, पुलवामा, अनंतनाग, कुपवाड़ा जैसे जिलों में ऐसा ही मौसम है. हिमाचल प्रदेश में मंडी, बिलासपुर जैसे जिलों में कोहरा गिर रहा है. 

ओडिशा-झारखंड में आज का मौसम

ओडिशा के बोलांगीर में 70 मीटर और हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में 100 मीटर तक विजिबिलिटी रह गई.पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हवाओं का दौर सक्रिय है. निचले वायुमंडल में बांग्लादेश और उसके आसपास के इलाकों के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.निचले वायुमंडल में मन्नार की खाड़ी से लेकर तमिलनाडु तट के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पूर्वी हवाओं में एक गर्त बना है.निचले वायुमंडल में गुजरात और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर भी एक चक्रवाती तूफान सक्रिय है.

आंध्र और तेलंगाना में बारिश

आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, रायलसीमा इलाके में 26 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच बारिश का अलर्ट है. केरल और माहे में 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक बारिश की संभावना है. जबकि तेलंगाना और कर्नाटक में 25 से 28 नवंबर तक बारिश के आसार हैं. कर्नाटक में आज आंधी तूफान का भी अलर्ट कई जगहों पर है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और यनम में भी बारिश की आशंका है. 

ये भी पढ़ें -  कल का मौसम: दिल्ली-यूपी में कोहरा और ठंड का डबल अटैक, दक्षिण भारत के 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Today, Delhi Weather, Weather At My Location, Rain Alert, Delhi NCR Air Pollution
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com