विज्ञापन

आलिया भट्ट की ग्लोइंग स्किन का देसी सीक्रेट... घी, गुड़ और मूंगफली से बनाएं ये 4 चीजों वाला स्नैक

आलिया भट्ट ने अपने पसंदीदा देसी स्किन स्नैक के बारे में बताया है जो घी, गुड़, मूंगफली और नारियल से बनता है. जानिए इस वायरल स्नैक की आसान रेसिपी, पोषक तत्व और सेवन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां.

आलिया भट्ट की ग्लोइंग स्किन का देसी सीक्रेट... घी, गुड़ और मूंगफली से बनाएं ये 4 चीजों वाला स्नैक
आलिया भट्ट का फेवरेट स्किन स्नैक बनाने के लिए क्या चाहिए
ndtv

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने एक पसंदीदा स्नैक के बारे में बताया, जिसे वह स्किन स्नैक कहती हैं. आलिया के अनुसार, यह स्नैक घी, गुड़, कुटी हुई मूंगफली और नारियल से तैयार होता है. उनका कहना है कि इसे खाने से उनकी स्किन अच्छी दिखती है. अब यह देसी स्नैक सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको महंगे इंग्रेडिएंट्स की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद सिर्फ चार चीजों से इसे तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

आलिया भट्ट का फेवरेट स्किन स्नैक बनाने के लिए क्या चाहिए

इस देसी स्नैक को बनाने के लिए आपको चार चीजों की जरूरत होगी. सबसे पहले कद्दूकस किया हुआ नारियल या नारियल पाउडर आधा कप, भुनी हुई मूंगफली एक चौथाई कप, गुड़ का पाउडर 3 बड़े चम्मच, देसी घी 2 बड़े चम्मच आदि सामान की जरूरत होगी.

कैसे बनाएं नारियल और मूंगफली वाला स्नैक?

इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो के अनुसार, सबसे पहले एक पैन में दो चम्मच घी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें. अब इसमें गुड़ डालें और कुछ सेकंड तक हल्का पिघलने दें. ध्यान रखें कि गुड़ को तेज आंच पर न पकाएं. अब इसमें भुनी हुई मूंगफली डालें. मूंगफली को पहले से हल्का कूटकर रख लें, तााकि इसका दरदरा टेक्सचर बना रहे. इसके बाद कद्दूकस किया हुआ नारियल या नारियल पाउडर डालें. सभी चीजों को धीमी आंच पर करीब 1 से 2 मिनट तक अच्छी तरह मिलााएं. इसके अलावा, जब मिश्रण आपस में अच्छी तरह मिल जाए तो गैस बंद कर दें. इसे थोड़ा ठंडा होने दें. हल्का गर्म रहने पर हाथों से छोटी-छोटी गोलियां या लड्डू बनाा लें. पूरी तरह ठंडा होने के बाद इन्हें खाने के लिए इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें- मूली के पत्तों से बनाएं तीखी-चटपटी चटनी, खाएं बाजरे से लेकर मक्के की रोटी के साथ, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

क्या सच में ग्लोइंग स्किन के लिए फायदेमंद है यह स्नैक

बता दें कि इस स्नैक में मूंगफली और नारियल से फैट, कुछ प्रोटीन और दूसरे पोषक तत्व मिलते हैं. वहीं, घी और गुड़ इसका स्वाद बढ़ाते हैं. हालांकि, सिर्फ इस स्नैक को खाने से स्किन पर ग्लो आने या स्किन की समस्याएं दूर होने की गाारंटी नहीं है. स्किन की सेहत के लिए संतुलित डाइट, पर्याप्त पानी, अच्छी नींद और नियमित स्किन केयर भी जरूरी हैं.

रोज कितना खाएं?

यह स्नैक पौष्टिक चीजों से बना है, लेकिन इसमें घी, गुड़ और मूंगफली की कैलोरी भी होती है. इसलिए इसे सीमित मात्रा में खाना बेहतर है. मूंगफली से एलर्जी वााले लोग इसका सेवन न करें. डायबिटीज के मरीज गुड़ की मात्रा को लेकर सावधानी बरतें और अपनी डााइट के अनुसार ही इसे शामिल करें.

ये भी पढ़ें- सर्दियों में रोज खाएं 8 चीजों से बना ये होममेड पाउडर, दूध में मिलाकर खाने का है आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt, Skin Secret, Glowing Skin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com