विज्ञापन

रोजाना चिया सीड्स का सेवन करने से क्या होता है? जानें सेवन का सही तरीका और मात्रा

Chia Seeds Ke Fayde: चिया सीड्स यानि छोटे-छोटे काले दाने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. रोजाना इसके सेवन से शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है.

रोजाना चिया सीड्स का सेवन करने से क्या होता है? जानें सेवन का सही तरीका और मात्रा
Chia Seeds: चिया सीड्स के फायदे.

Chia Seeds Health Benefits: चिया सीड्स, जिसे पोषण का पावरहाउस भी कहा जाता है.  यह हृदय रोगों से बचाव कर दिल को स्वस्थ रखता है. इनमें फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को सेहतमंद रख सकते हैं. फाइबर, ओमेगा-3 और प्रोटीन से भरपूर यह बीज वजन घटाने में मददगार हैं और पाचन सुधारने के साथ ही ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करता है.

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय चिया सीड्स को हृदय स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय बताता है. मंत्रालय के अनुसार, छोटे-छोटे काले दाने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. इनमें भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जो दिल को मजबूत और स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं.

एक दिन में कितना करें चिया सीड्स का सेवन- (Ek Din Mein Kitna Chia Seeds Khaye)

रोजाना 1-2 चम्मच चिया सीड्स का सेवन करने से दिल की बीमारियों से बचाव संभव है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे करें चिया सीड्स का सेवन- (How To Consume Chia Seeds)

इसका इस्तेमाल बहुत आसान है. इन्हें रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाया जा सकता है. दही, स्मूदी, सलाद, दलिया, ओट्स या फलों के साथ मिलाकर भी खाया जाता है. ये दाने पानी में भिगोने पर जेल जैसा बन जाते हैं, जो पेट के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं.

चिया सीड्स के फायदे- (Chia Seeds Ke Fayde)

1. कोलेस्ट्रॉल-

ओमेगा-3 फैटी एसिड्स खासतौर पर अल्फा-लिनोलेनिक एसिड के रूप में चिया सीड्स में मौजूद होते हैं. यह फैटी एसिड्स शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं. इससे धमनियों में ब्लॉकेज से बचा जा सकता है.

2. दिल-

एक्सपर्ट के अनुसार, नियमित रूप से चिया सीड्स का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल नियंत्रित रहता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. 

3. ब्लड प्रेशर-

चिया सीड्स ब्लड प्रेशर को भी स्थिर रखने में सहायक है. इनमें मौजूद पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने में मदद करते हैं. इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नियंत्रित रहती है और दिल पर दबाव कम पड़ता है.

ये भी पढ़ें- अंडे के बिना ऑमलेट? क्या आपने कभी खाया है वेज ऑमलेट, नोट करें आसान रेसिपी

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com