Veg Omelette Recipe: ऑमलेट का जब भी जिक्र होता है सबसे पहला ख्याल अंडे का आता है. क्योंकि आमतौर पर अंडे से ही ऑमलेट तैयार किया जाता है. लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि बिना अंडे के ऑमलेट भी बनाया जा सकता है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. आज हम आपको प्रोटीन और पोषण से भरपूर एक ऐसे ऑमलेट के बारे में बता रहे हैं, जिसे वेजिटेरियन मजे से खा सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.
कैसे बनाएं अंडे के बिना ऑमलेट- (How To Make Veg Omelette)
सामग्री-
- बेसन, या सोया बैटर
- पनीर
- प्याज
- शिमला मिर्च
- टमाटर
- हरी मिर्च
- हरा धनिया
- नमक
- लाल मिर्च पाउडर
- हल्दी
- अजवाइन
- तेल

विधि-
- इस ऑमलेट को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें इसमें बेसन डालें. इसे अच्छी तरह से फेंट लें.
- अगर आप बेसन की जगह सोया से बनाना चाहते हैं, तो भीगी हुई सोया चंक्स को पीस कर बैटर बना लें.
- इसमें नमक, अजवाइन, पनीर, बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
- आप जो भी सब्जियां खाना पसंद करते हैं उनको भी मिला सकते हैं.
- अब एक पैन को गरम करें, इसमें बैटर डालें और अच्छे से फैला दें. थोड़ा तेल या घी को साइड में चारों तरफ डालें.
- जब एक तरफ से अच्छी तरह पक जाए, तो पलट कर दूसरी तरफ से सेंक लें.
- आपका वेज ऑमलेट बनकर तैयार है, इसे आप चटनी या सॉस के साथ पेयर करें.
बेसन के फायदे- (Besan Ke Fayde)
बेसन को चने की दाल से तैयार किया जाता है. इसे प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है. इसमें सिर्फ प्रोटीन ही नहीं बल्कि, डाइटरी फाइबर, विटामिन्स (B-विटामिन्स जैसे फोलेट, B1, B6, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, कॉपर जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. इसे आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. इसे पाचन के लिए काफी अच्छा माना जाता है.
ये भी पढ़ें- 3 उबले अंडे के बराबर प्रोटीन पाया जाता है इस सस्ती सी चीज में, इन लोगों को जरूर करना चाहिए सेवन
World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं