विज्ञापन

Border 2 Advance Booking Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 की 13वें दिन भी बल्ले-बल्ले, पकड़ी 400 करोड़ की राह 

‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में जिस तरह की कमाई की, उसने ट्रेड पंडितों को भी चौंका दिया था. फिल्म रिलीज के 13 दिन बाद भी इसका क्रेज कम नहीं हुआ है. फिल्म की इतने दिनों बाद भी जमकर कमाई हो रही है.

Border 2 Advance Booking Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 की 13वें दिन भी बल्ले-बल्ले, पकड़ी 400 करोड़ की राह 
बॉर्डर 2 की 13वें दिन हुई धड़ल्ले से एडवांस बुकिंग

Border 2 Advance Booking Box Office Collection Day 13: सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के बाद अब थोड़ी धीमी पड़ती नजर आ रही है. 4 फरवरी 2026 यानी रिलीज के 13वें दिन सुबह के शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी सिर्फ 5.33% दर्ज की गई है, जो शुरुआती दिनों की तुलना में कम मानी जा रही है. हालांकि फिल्म ने पहले हफ्ते और वीकेंड में जबरदस्त प्रदर्शन किया था, लेकिन अब एडवांस बुकिंग की रफ्तार हल्की दिख रही है. इसके बावजूद मास सर्किट इलाकों में ओवर-द-काउंटर टिकट सेल्स फिल्म को संभाले हुए हैं.

पहले हफ्ते बॉर्डर 2 ने की ताबड़तोड़ कमाई 

‘बॉर्डर 2' ने रिलीज के पहले हफ्ते में जिस तरह की कमाई की, उसने ट्रेड पंडितों को भी चौंका दिया था. खासकर नॉर्थ बेल्ट में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, जहां देशभक्ति और एक्शन से भरपूर कंटेंट दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाया. पहले बुधवार यानी छठे दिन अकेले 2.15 लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री इसका बड़ा सबूत है कि फिल्म की पकड़ शुरू में बेहद मजबूत थी.

बॉर्डर 2 की 13वें दिन की एडवांस बुकिंग 

लेकिन अब 13वें दिन की एडवांस बुकिंग उतनी तेज नहीं दिख रही. सुबह के शोज़ में 5.33% ऑक्यूपेंसी यह इशारा कर रही है कि वर्किंग डेज का असर फिल्म पर पड़ रहा है. फिर भी यह गिरावट पूरी तरह चिंता वाली नहीं मानी जा रही, क्योंकि सिंगल स्क्रीन और छोटे शहरों में दर्शक अभी भी काउंटर पर टिकट खरीद रहे हैं. यही वजह है कि फिल्म पूरी तरह डाउन नहीं हुई है. एडवांस बुकिंग से बॉर्डर 2 अपने 13वें दिन  साढ़े पांच करोड़ से छह करोड़ के बीच कमाई कर सकती है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 23 एपिसोड, एक साल में नंबर वन बना ये हॉरर शो, 13 साल बाद भी ऐसा खौफ लोग नहीं देख पाते अकेले, यूट्यूब पर ट्रेंडिंग

फिल्म की कहानी, देशभक्ति का जज्बा और बड़े स्टार्स की मौजूदगी इसे अभी भी बॉक्स ऑफिस पर टिकाए हुए हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर वीकेंड पर दोबारा उछाल आता है, तो फिल्म लंबी रेस में बनी रह सकती है. खासकर उत्तर भारत में इसका क्रेज अभी भी साफ देखा जा रहा है. कुल मिलाकर, ‘बॉर्डर 2' ने शुरुआत धमाकेदार की, लेकिन अब इसकी रफ्तार थोड़ी थमती दिख रही है. आने वाले दिन तय करेंगे कि फिल्म फिर से स्पीड पकड़ती है या धीरे-धीरे कलेक्शन में गिरावट जारी रहती है.

बॉर्डर 2 के 12 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:

बॉर्डर 2 Day 1- 32.10 करोड़ रुपये
बॉर्डर 2 Day 2- 40.59 करोड़ रुपये
बॉर्डर 2 Day 3- 57.20 करोड़ रुपये 
बॉर्डर 2 Day 4- 63.59 करोड़ रुपये
बॉर्डर 2 Day 5- 23.31 करोड़ रुपये
बॉर्डर 2 Day 6-15.04 करोड़ रुपये
बॉर्डर 2 Day 7-13.14 करोड़ रुपये
बॉर्डर 2 Day 8-12.53 करोड़ रुपये
बॉर्डर 2 Day 9-20.17 करोड़ रुपये
बॉर्डर 2 Day 10- 24.22 करोड़ रुपये
बॉर्डर 2 Day 11- 6.52 करोड़ रुपये
बॉर्डर 2 Day 12- 6.69 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन = 315.10 करोड़ रुपये
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com