विज्ञापन

गाजियाबाद सुसाइड केस: लड़कियां नीचे कूदीं तो आवाज इतनी तेज थी... पड़ोसी और सिक्योरिटी गार्ड ने देखा भयावह मंजर

Ghaziabad Sisters Suicide Case: गाजियाबाद में लड़कियों ने सुसाइड करने के पहले कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था, उसके बाद तीनों लड़कियां खिड़की से नीचे बारी-बारी से कूद गईं.

  • गाजियाबाद में तीन बहनों ने ऑनलाइन गेम की लत के कारण खुदकुशी कर ली
  • बहनों ने आधी रात को अपने घर की बालकनी से एक-एक कर छलांग लगाई, जिससे उनकी मौत हो गई
  • सुसाइड से पहले तीनों बहनों ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गाजियाबाद:

Ghaziabad Sisters Suicide: गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम की लत में तीन बहनों की खुदकुशी ने हर मां-बाप को हिलाकर रख दिया है. तीनों बहनें कोरियन गेम्स के जाल में किस कदर फंस थीं, इसके पन्ने उनकी डायरी और पुलिस के बयानों से धीरे-धीरे खुल रहे हैं. शालीमार गार्डन के एसीपी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, तीनों बहनों ने आधी रात अपने घर की बालकनी से एक-एक कर छलांग लगाई. बालकनी से कूदने के लिए कमरे से एक कुर्सी को लाया गया, जिसमें चढ़कर सभी ने छलांग लगाई.

बारी-बारी से बालकनी से कूदीं तीनों

गाजियाबाद में लड़कियों ने सुसाइड करने के पहले कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था, उसके बाद तीनों लड़कियां खिड़की से नीचे बारी-बारी से कूद गईं. जब लड़कियां नीचे गिरी, तो आवाज इतनी तेज आई कि सोसाइटी के तमाम लोग और सिक्योरटी गार्ड भागे आए. जब घरवाले कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, तब तक लड़कियां नीचे कूद चुकी थीं. 

पापा आप हमें नहीं बचा सकते... पिता ने बताया सुसाइड नोट में क्‍या लिखा

तीन बेटियों के एक साथ सुसाइड करने से माता-पिता का रो-रोककर बुरा हाल है. मां अभी तक बदहवास हैं और खुद को माथा पीट रही हैं. वह अपनी बेटियों के जाने के सदमे से अभी बाहर ही नहीं निकल पाई हैं. वहीं, पिता का कहना है कि हर माता-पिता को ऑनलाइन गेम्‍स से बच्‍चे को बचाना चाहिए. भगवान ने करे कि किसी दूसरे माता-पिता पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूटे. मेरी बेटियों ने मरने से पहले सुसाइड नोट छोड़ा है, उसमें उन्‍होंने लिखा- कोरियन हमारी जिंदगी है, हम गेम नहीं छोड़ेंगे... आप हमें नहीं बचा सकते. हम सुसाइड करने जा रहे हैं... पापा सॉरी!

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें :- सॉरी पापा और रोती हुई इमोजी... गाजियाबाद की 3 बहनों की आखिरी चिट्ठी में उस 'डायरी' का जिक्र

 गाजियाबाद में तीन नाबालिग सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी. इससे पहले उन्‍होंने एक सुसाइड नोट भी लिखा. इस सुसाइड नोट में उन्‍होंने मम्‍मी-पापा से सुसाइड करने के लिए माफी मांगी. इस घटना में तीनों की मौत हो गई है. यह घटना गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र की भारत सिटी सोसाइटी की है. फिलहाल, गाजियाबाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. जानकारी सामने आई है कि तीनों नाबालिगों ने रात करीब 2 बजे एक साथ 9वीं मंजिल से छलांग लगाई. उनकी पहचान निशिका (उम्र 16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल) के रूप में हुई है. उनका परिवार भारत सिटी सोसाइटी के बी-1 टावर के 907 नंबर फ्लैट में रहता है.

ये भी पढ़ें :- सोसायटी में आसपास पड़ी थीं 3 लाशें, माथा पीटती मां... गाजियाबाद में मंजर देख दहल गया हर दिल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com