विज्ञापन

Border 2 में तीन सीन में नजर आया ये टीवी एक्टर, अनुपमा में बना था रुपाली गांगुली का लवर

Border 2 में एक पॉपुलर टीवी एक्टर ने भी एक अहम किरदार निभाया है. अगर आप फिल्म देखने के बाद भी इन्हें अनदेखा कर गए तो अब आपको उनका सीन जरूर याद आ जाएगा.

Border 2 में तीन सीन में नजर आया ये टीवी एक्टर, अनुपमा में बना था रुपाली गांगुली का लवर
Border 2 में अनुपमा का एक्टर!
नई दिल्ली:

Border 2 देखी है? सनी देओल के लीड रोल वाली और अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी ये वॉर ड्रामा फिल्म अगर देख ली है तो क्या उसमें आपने एक बेहद पॉपुलर टीवी एक्टर को नोटिस किया ? अब आप सोच रहे होंगे कि चेहरे तो कई दिखे लेकिन ये टीवी एक्टर कौनसा था जिसके बारे में इतना स्पेशल मेंशन किया जा रहा है? अब आपको एक और हिंट देती हूं. ये एक्टर स्टार प्लस के पॉपुलर और रुपाली गांगुली के लीड रोल वाले शो में नजर आ चुका है. अब याद आया ? ये एक्टर अनुपमा को पसंद करता था. क्या अब आप समझ पाए कि हम किसकी बात कर रहे हैं?

Border 2 में अनुपमा एक्टर ?

अगर आपने बॉर्डर 2 पूरे ध्यान से देखी और सनी देओल के अलावा भी दूसरी तरह फोकस किया हो तो आपको ये चेहरा जरूर नजर आया होगा. ये एक्टर हैं वकार शेख. टीवी सो अनुपमा में यशदीप का रोल निभाने वाले वकार बॉर्डर 2 में पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी के रोल में नजर आए थे. फिल्म के आखिर में उनकी एंट्री होती है और वॉर के सीन में सनी देओल एक हमले से उनकी खोपड़ी उड़ा देते हैं. उनका एक छोटा सा किरदार है जो कि उनके फैन्स, चाहने वालों और पहचानने वालों के लिए बहुत ही खास है. इस तरह की चीजें फिल्म में सरप्राइज एलिमेंट का काम करती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

धुरंधर में भी नजर आए थे टीवी सितारे

धुरंधर में भारत के जासूस के तौर पर पाकिस्तान में रह रहे एक एजेंट का किरदार गौरव गेरा ने निभाया था. गौरव को कौन नहीं जानता. शायद जो ना जानता हो उसने टीवी देखा ही नहीं. वह केवल टीवी ही नहीं अलग अलग सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर एक्टिव रहे हैं. उनके अलावा भाभी जी घर पर हैं एक्ट्रेस सौम्या टंडन फिल्म में एक अहम रोल में थीं. उजैर बलोच के किरदार में दिखे दानिश पंडोर भी टीवी एक्टर रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com