विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: सिर्फ एक बाउल में टेस्ट, प्रोटीन और भरपूर पोषण, जानें ब्रोकली चिकपी राइस की रेसिपी

​वजन कम करना है और कुछ टेस्टी खाना है? तो ट्राई करें ये हेल्दी ब्रोकली-चिकपी राइस बाउल.

आज क्या बनाऊं: सिर्फ एक बाउल में टेस्ट, प्रोटीन और भरपूर पोषण, जानें ब्रोकली चिकपी राइस की रेसिपी
कैसे बनाएं ब्रोकली-चिकपी राइस बाउल.
Copilot

​जब भी कुछ हेल्दी खाने की बात आती है हमें लगता है कि वो खाना बोरिंग होगा. अगर आप कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो मजेदार हो, पेट भी भरे और वजन बढ़ने की भी टेंशन न हो, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं जिसे इंस्टाग्राम (dillifoodies) पर शेयर किया गया है. 

इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात ये है कि सिर्फ एक बाउल में आपको प्रोटीन पोषण भर-भर कर मिल जाएगा. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. हम बात कर रहे हैं पोषण से भरपूर ब्रोकली चिकपी राइस. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

कैसे बनाएं पोषण से भरपूर ब्रोकली चिकपी राइस रेसिपी-

सामग्री- 

  • 1/2 कप चावल (कम से कम 15-20 मिनट के लिए भिगोए हुए)
  • 1.5 कप चने (उबले हुए)
  • 3/4 कप ब्रोकली (कटी हुई)
  • 1 मध्यम गाजर (कटी हुई)
  • 1 बड़ा प्याज (स्लाइस किया हुआ)
  • 5-6 लहसुन की कलियां (बारीक कटी हुई)
  • 2 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
  • स्वादानुसार नमक
  • एक मुट्ठी कटा हुआ हरा धनिया
  • 1 नींबू
  • 4 कप पानी

खीरे के सलाद के लिए-

  • 1 खीरा (स्लाइस किया हुआ)
  • 2 बड़े चम्मच दही
  • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/2 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल
  • 2 बड़े चम्मच पार्सले
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस

विधि-

  1. सबसे पहले खीरे का सलाद बनाने के लिए सभी चीजों को ढक्कन वाले एक जार में डालें. ढक्कन बंद करें और अच्छी तरह शेक करें.
  2. नोट सर्व करने से ठीक पहले नमक डालें और एक बार फिर अच्छी तरह शेक करें.
  3. राइस बाउल बनाने के लिए सबसे पहले एक सॉसपैन में पानी उबालें. फिर इसमें नमक और भीगे हुए चावल डालें, अच्छी तरह मिलाएं और धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक चावल के दाने लंबे और फूले हुए न हो जाएं.
  4. चावल पक जाने के बाद उसमें से एक्स्ट्रा पानी छान लें.
  5. अब धीमी आंच पर लहसुन और प्याज को भूनना शुरू करें.
  6. जब प्याज गोल्डन ब्राउन के हो जाएं, तब इसमें कटी हुई गाजर, ब्रोकली और उबले हुए चने डालें. साथ ही सूखे मसाले और स्वादानुसार नमक मिलाएं.
  7. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं, थोड़ा पानी छिड़कें, ढक्कन लगाएं और धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक पकाएं. ब्रोकली और गाजर पक जानी चाहिए, लेकिन उनमें हल्का क्रंच बना रहना चाहिए. सब्जियों को ज्यादा नरम या गला हुआ न होने दें.
  8. अब इसमें पके हुए चावल और पार्सले डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
  9. गैस बंद कर दें और ऊपर से नींबू का रस डालें. एक बार फिर अच्छी तरह मिलाएं और सर्व करें.

ये भी पढ़ें-  बेलते ही टूट जाती है कूट्टू की रोटी? शेफ कुणाल कपूर की इस ट्रिक से बनेगी एकदम सॉफ्ट और टेस्टी रोटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rice Bowl Recipes, Broccoli Recipe, Chickpea Recipe, Chickpea Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com