विज्ञापन

सिंघाड़े की चाट कैसे बनाएं? सिघाड़े की चटपटी चाट बनाने का आसान तरीका

कच्चा सिंघाड़ा खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें ये चटपटा मसाला सिंघाड़ा, देसी घी और नींबू के साथ 10 मिनट में तैयार होगा ये टेस्टी स्नैक.

सिंघाड़े की चाट कैसे बनाएं? सिघाड़े की चटपटी चाट बनाने का आसान तरीका
सिंघाड़े की चाट रेसिपी
NDTV

ठंड की दस्तक के साथ ही गलियों और मंडियों में हरे गहरे सिंघाड़ों की ढेरियां दिखने लगती हैं. यह मौसमी फल दिखने में भले ही थोड़ा अनोखा लगे, पर पोषण के मामले में किसी महंगे सुपरफूड से पीछे नहीं है. प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर के अलावा कई जरूरी विटामिन और खनिज इसमें कुदरती तौर पर मौजूद रहते हैं. पेट को दुरुस्त रखने और कब्ज जैसी दिक्कतें कम करने में इसका फाइबर खासा असरदार होता है, वहीं पोटेशियम दिल की सेहत को सहारा देता है.

अक्सर लोग इसे कच्चा या बस उबालकर खा लेते हैं, लेकिन थोड़ी सी चालाकी से इसका स्वाद कई गुना बढ़ाया जा सकता है. शाम की हल्की भूख हो या अचानक आए मेहमान, मसालों और खटास से लिपटी इसकी चाट कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है. चलिए जल्दी से जान लेते हैं इसकी रेसिपी.

सामग्री:

  • सिंघाड़ा (250 ग्राम)
  • देसी घी (1 बड़ा चम्मच)
  • काला नमक (आधा छोटा चम्मच)
  • चाट मसाला (आधा छोटा चम्मच)
  • लाल मिर्च पाउडर (आधा छोटा चम्मच)
  • काली मिर्च पाउडर (आधा छोटा चम्मच)
  • नींबू का रस (1 छोटा चम्मच)
  • नमक (स्वाद के हिसाब से)
  • हरा धनिया (बारीक कटा)

बनाने का तरीका:

  1. सिंघाड़ों को बहते पानी से दो से तीन बार मलकर धो लें ताकि कीचड़ या मिट्टी बिल्कुल न रहे. 
  2. इन्हें प्रेशर कुकर में थोड़ा पानी डालकर 2 से 3 सीटी आने तक पका लें, फिर भाप निकलने पर छिलका उतारकर थोड़ी देर हवा में रख दें.
  3. कड़ाही या पैन में देसी घी गरम कर लें.
  4. छीले हुए सिंघाड़े डालकर मीडियम आंच पर तब तक भूनें जब तक उनकी ऊपरी परत हल्की सुनहरी और करारी न हो जाए.
  5. आंच से उतारकर इन्हें मनचाहे टुकड़ों में काट लें.
  6. एक बड़े बाउल में कटे टुकड़े डालें और ऊपर से काला नमक, सादा नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च व काली मिर्च पाउडर बुरक दें.
  7. हल्के हाथ से टॉस करें ताकि हर टुकड़े पर मसाले की परत चढ़ जाए.
  8. आखिर में नींबू का रस निचोड़ें और हरा धनिया डालकर गरमागरम परोसें.

इसे भी पढ़ें: केले का हलवा कैसे बनाएं? जानें केले का हलवा बनाने की विधि

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com