क्या आज आपको छोले खाने का मन है, लेकिन रात में इसे भिगोना भूल गए हैं? अगर हां, तो परेशान न हो. यहां हम आपको एक ऐसा आसान सा ट्रिक बताएंगे, जिसके लिए आपको छोले बनाने के लिए 7 से 8 घंटे भिगोने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अक्सर हम में से कई लोगों को काबुली चने को नरम करने के लिए इसे 7-8 घंटे तक भिगोकर रखना पड़ता है, लेकिन हर बार इतना इंतजार करना करना संभव नहीं होता. कई बार ऐसा करने भूल भी जाते हैं. ऐसी स्थिति में यूट्यूब चैनल Kavita Food Corner पर शेयर किया गया ये तरीका काफी मददगार साबित हो सकता है. इस ट्रिक की मदद से छोले सिर्फ 2 से 3 घंटे में अच्छी तरह फूल जाते हैं और कुकर में उबालने पर रूई जैसे नरम बनते हैं. अगर आप जल्दी छोले तैयार करना चाहते हैं, तो इस आसान तरीके को एक बार जरूर ट्राई कर सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
रात में भिगोए बिना छोले कैसे तैयार करें?
इस तरीके से छोले बनाने के लिए सबसे पहले पहले दो गिलास पानी को उबाल लें. जब पानी में अच्छा उबाल आ जाए, तब इसमें आधा चम्मच नमक और आधा चम्मच मीठा सोडा डाल दें. इसके बाद इसमें आधा कटोरी काबुली चना डालें और गैस बंद कर दें. अब चनों को अच्छी तरह से मिक्स करके इसे ढककर 2 घंटों के लिए छोड़ दें. इस विधि से चनों को 7-8 घंटे भिगोने जैसा असर काफी कम समय में मिलने लगता है.
2 से 3 घंटे बाद छोले को करें चेक
करीब 2 से 3 घंटे बाद चनों को चेक करें. अगर चना हाथ से दबाने या तोड़ने पर आसानी से टूट रहा है, तो समझ लें कि ये अच्छी तरह से भूल गए हैं. इसके बाद नमक और मीठा सोडा वाला पानी निकाल दें. इसके बाद चनों को साफ पानी से 1-2 बार अच्छी तरह धो लें, ताकि सोडे का असर पूरी तरह निकल जाए.
कुकर में उबालते समय अपनाएं ये तरीका
धुले हुए चनों को प्रेशर कुकर में डालें और इतना पानी डालें कि सभी चने अच्छे से डूब जाएं. इसके बाद स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा हल्दी पाउडर डालें. अगर आप छोले को ज्यादा नरम बनाना चाहते हैं, तो इसमें 2 छोटे चम्मच तेल डालें. इससे छोले और भी नरम बनते हैं. अब कुकर का ढक्कन बंद कर दें.
इसके बाद छोलों को पहले 2 सीटी धीमी आंच पर और फिर 2 सीटी मध्यम आंच पर पकाएं. लगभग 20 से 25 मिनट में छोले अच्छी तरह गल जाते हैं. इसके बाद कुकर से गैस निकलने दें और फिर कुकर खोलकर छोले को हाथ से दबाकर देखें. अगर वह आसानी से मैश हो जाए, तो आपके छोले पूरी तरह तैयार हैं. इसके बाद आप इनसे छोले की सब्जी, चाट या किसी भी पसंदीदा डिश को बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें - चांदनी चौक जैसे काले छोले बनाने का सीक्रेट आया सामने, चायपत्ती नहीं बल्कि ये है असली खेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं