विज्ञापन

Bakrid Special Recipe: बकरीद पर बनाएं कम तेल वाली गलौटी स्टाइल मटन टिक्की, स्वाद ऐसा कि मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

Galouti Mutton Tikki Recipe: बकरीद के मौके पर अगर आप कुछ हेल्दी लेकिन बेहद स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो गलौटी स्टाइल मटन टिक्की ट्राई कर सकते हैं. यह डिश कम तेल में तैयार होती है और इसका स्वाद बाहर मिलने वाले कबाब जैसा लगता है.

Bakrid Special Recipe: बकरीद पर बनाएं कम तेल वाली गलौटी स्टाइल मटन टिक्की, स्वाद ऐसा कि मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
Galouti Mutton Tikki Recipe
AI

Galouti Mutton Tikki Recipe: बकरीद का त्योहार स्वादिष्ट पकवानों के बिना अधूरा माना जाता है. इस खास मौके पर घरों में बिरयानी, कोरमा और कबाब जैसी कई नॉनवेज डिशेज बनाई जाती हैं. हालांकि कई लोग त्योहार के दौरान कुछ ऐसा खाना पसंद करते हैं जो स्वाद में शानदार हो लेकिन बहुत ज्यादा ऑयली और भारी न लगे. अगर आप भी इस बार बकरीद पर हेल्दी लेकिन बेहद टेस्टी डिश ट्राई करना चाहते हैं, तो गलौटी स्टाइल मटन टिक्की एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है.

यह डिश बाहर मिलने वाले कबाब जैसा स्वाद देती है लेकिन इसे कम तेल में घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. इसकी सबसे खास बात इसका मुलायम टेक्सचर और मसालों की शानदार खुशबू होती है. शाम की दावत से लेकर फैमिली गेट-टुगेदर तक, यह डिश हर मौके के लिए परफेक्ट मानी जाती है.

मटन टिक्की बनाने के लिए जरूरी सामग्री- (Ingredients For Making Mutton Tikki)

  • 400 ग्राम मटन कीमा
  • 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच बेसन
  • थोड़ा हरा धनिया
  • नमक स्वादानुसार
  • 1-2 छोटे चम्मच घी या ऑलिव ऑयल
Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़े:चिलचिलाती गर्मी में शरीर को रखें कूल, पिएं काले अंगूर का शर्बत, फटाफट नोट करें रेसिपी

कैसे बनाएं गलौटी स्टाइल मटन टिक्की? (How To Make Mutton Tikki)

  1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में मटन कीमा लें और उसमें प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च और सभी मसाले डालें. अब इसमें बेसन और हरा धनिया मिलाकर मिश्रण को अच्छी तरह तैयार करें.
  2. मिश्रण तैयार होने के बाद इसे करीब 20-30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. इससे मसालों का स्वाद अच्छी तरह सेट हो जाता है और टिक्की का टेक्सचर भी बेहतर बनता है.
  3. अब हाथों से छोटी-छोटी गोल टिक्कियां तैयार करें. नॉन-स्टिक तवे पर हल्का घी या ऑलिव ऑयल लगाएं और टिक्कियों को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं. ध्यान रखें कि इन्हें ज्यादा तेल में फ्राई न करें.

यह डिश कम तेल में तैयार हो जाती है हाई प्रोटीन डिश मानी जाती है. इन टिक्कियों को पुदीना दही डिप, प्याज के लच्छे और सलाद के साथ गर्मागर्म सर्व किया जा सकता है. बकरीद की दावत में यह डिश मेहमानों का दिल जीत सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com