विज्ञापन

Dhaniya Storage Tips: 2 दिन में सूखने वाला धनिया अब 10 दिनों तक रहेगा फ्रेश, बस अपनाएं ये 6 आसान तरीके

Dhaniya Storage Tips: धनिया की पत्ती खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है. लेकिन गर्मियों का मौसम आते ही ये हरी पत्तियां जल्दी सूखने या गलने लग जाती हैं. नीचे बताए गए कुछ आसान तरीके आजमाकर आप धनिया को लंबे समय तक फ्रेश रख पाएंगे.

Dhaniya Storage Tips: 2 दिन में सूखने वाला धनिया अब 10 दिनों तक रहेगा फ्रेश, बस अपनाएं ये 6 आसान तरीके
How to keep coriander leaves fresh for a long period of time
Pexels

Dhaniya Storage Tips: रसोई में धनिया एक ऐसी चीज है जो लगभग हर भारतीय घर में इस्तेमाल होती है. दाल हो, सब्जी हो या चाट, हरा धनिया स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ा देता है. लेकिन परेशानी तब होती है जब बाजार से लाया गया ताजा धनिया सिर्फ 1-2 दिन में ही मुरझाने लगता है. कई बार पत्तियां काली पड़ जाती हैं या उनमें बदबू आने लगती है. ऐसे में कुछ आसान किचन टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं, जिनकी मदद से धनिया लंबे समय तक ताजा और हरा बना रह सकता है.

खरीदते समय रखें ध्यान

धनिया स्टोर करने से पहले सही धनिया खरीदना भी जरूरी है. हमेशा गहरे हरे रंग वाला और ताजा पत्तियों वाला धनिया चुनें. पीली या गली हुई पत्तियां जल्दी खराब हो सकती हैं.

धोकर नहीं, सुखाकर रखें

बहुत लोग बाजार से आते ही धनिया धोकर फ्रिज में रख देते हैं. ऐसा करने से उसमें नमी बढ़ जाती है और पत्तियां जल्दी गलने लगती हैं. पहले धनिया को अच्छी तरह सुखाएं और फिर स्टोर करें.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- Watermelon Mint Smoothie Recipe: गर्मी को कहें बाय-बाय, 5 मिनट में बनाएं तरबूज मिंट स्मूदी, पाएं ठंडक और एनर्जी

टिश्यू पेपर का करें इस्तेमाल

धनिया को एयरटाइट डिब्बे में रखने से पहले नीचे और ऊपर टिश्यू पेपर रखें. यह एक्स्ट्रा नमी सोख लेता है और पत्तियों को ज्यादा समय तक फ्रेश बनाए रखता है.

कांच के जार वाला तरीका

एक ग्लास या जार में थोड़ा पानी भरें और धनिया की डंडी वाला हिस्सा उसमें रखें. ऊपर से हल्का प्लास्टिक कवर लगा दें. इसे फ्रिज में रखने से धनिया कई दिनों तक ताजा रह सकता है.

अखबार में लपेटकर रखें

अगर आपके पास एयरटाइट बॉक्स नहीं है, तो धनिया को सूखे अखबार या किचन टॉवल में लपेटकर फ्रिज में रखें. इससे नमी कंट्रोल रहती है और पत्तियां जल्दी खराब नहीं होतीं.

जरूरत के हिसाब से ही काटें

पूरा धनिया पहले से काटकर रखने की गलती न करें. जितनी जरूरत हो उतना ही काटें. पूरा गुच्छा ज्यादा समय तक फ्रेश रहता है.

फ्रीजर ट्रिक भी आएगी काम

अगर धनिया ज्यादा मात्रा में है, तो उसे बारीक काटकर आइस ट्रे में पानी के साथ जमा सकते हैं. बाद में इन क्यूब्स को सीधे ग्रेवी या सूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.

इन आसान टिप्स की मदद से आपका धनिया जल्दी खराब नहीं होगा और बार-बार बाजार जाने की परेशानी भी कम हो जाएगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Store Coriander Leaves For Long Time, Dhaniya Ko Fresh Kaise Rakhen, Dhaniya Ko Sukhne Se Kaise Bachaye, Dhaniya Storage Tips, How To Store Dhaniya For A Long Time
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com