अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो इस वक्त भारत में हैं. रविवार को मार्को रूबियो दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर और भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी मौजूद थे. तभी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ऑनलाइन वीडियो के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़े. ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए खुद को उनका 'बड़ा फैन' बताया. इसी दौरान ट्रंप ने 'आई लव प्राइम मिनिस्टर मोदी' भी कहा.
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने ट्रंप के वीडियो कॉल को सबको सुनाया. कॉल के दौरान ट्रंप ने कहा, 'मुझे पता है कि आप वहां और मुझे उम्मीद है कि आप भाषण दे रहे हैं. सर्जियो, आपको हमारे देश का प्रतिनिधित्व करना है. लेकिन मैं बस सबको हैलो कहना चाहता हूं.'
पीएम मोदी की तारीफ करते हुए ट्रंप ने कहा, 'आई लव प्राइम मिनिस्टर. मोदी बहुत बढ़िया हैं. वह मेरे दोस्त हैं.' ट्रंप ने आगे कहा कि 'मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं.'
#WATCH | Delhi | US President Donald Trump says, "...India can count on me 100%. If they ever need help, they know where to call. They call right here. We're doing well. We're setting records. We have a record economy, a record stock market and anything India wants to get. I am a… pic.twitter.com/EhbgguUiTm
— ANI (@ANI) May 24, 2026
कॉल के दौरान ट्रंप ने भारतीयों के लिए भी एक मैसेज दिया. उन्होंने कहा, 'मैं बस आप सबको गुड इवनिंग कहना चाहता हूं. यहां सुबह है और वहां शाम है और मैं बस ये कहना चाहता हूं कि आप लोग बहुत महान हैं. और हम भारत के पहले से कहीं ज्यादा करीब हैं. भारत मुझ पर और हमारे देश पर 100% भरोसा कर सकता है. अगर उन्हें किसी भी तरह की मदद चाहिए तो उन्हें पता है कि कहां संपर्क करना है.'
#WATCH | Delhi | US Ambassador to India Sergio Gor connects with the US President live at the 250th Independence Day celebration.
— ANI (@ANI) May 24, 2026
US President Donald Trump says, "...I love India...I just want to say hello to everybody. I love the Prime Minister. PM Modi is great, he is my… pic.twitter.com/MxPrFWKdWO
ट्रंप ने मार्को रूबियो को बेहतरीन विदेश मंत्री बताया. उन्होंने कहा, 'मुझे पूरा यकीन है कि आप हमारा प्रतिनिधित्व बहुत अच्छे ढंग से करेंगे. आप सभी लोग अपनी शाम को एंजॉय कीजिए. प्रधानमंत्री मोदी से बात करना और उन्हें हैलो कहना मेरे लिए एक सम्मान की बात है. और यह जरूर बताइएगा कि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं