विज्ञापन

45 डिग्री गर्मी में दोपहर तक सड़ न जाए टिफिन का खाना, पैक करते समय इन 7 बातों का रखें खास ख्याल

​Food Safety Tips For Office Lunch: क्या आपके साथ भी ऐसा हो रहा कि आप सुबह लंच लेकर गए हैं और वो खाने के समय तक खराब हो गया है. अगर हां, तो इस आर्टिकल में बताई बातों का जरूर रखें ध्यान.

45 डिग्री गर्मी में दोपहर तक सड़ न जाए टिफिन का खाना, पैक करते समय इन 7 बातों का रखें खास ख्याल
​Summer Food Care Tips: भयंकर गर्मी में दोपहर तक खट्टा हो जाता है टिफिन का खाना? (AI Generated Image)

देशभर में भीषण गर्मी ने हर किसी का जीना मुश्किल कर दिया है. इस चिलचिती धूप और 'भट्टी' जैसी गर्मी का असर सिर्फ हमारी सेहत पर ही नहीं, बल्कि हमारे खाने पर भी पड़ता है. अक्सर ऑफिस जाने वाले लोग या स्कूल जाने वाले बच्चे सुबह-सुबह बड़े चाव से टिफिन पैक करवाकर निकलते हैं. लेकिन जब दोपहर में लंच बॉक्स खोलते हैं, तो खाने से अजीब सी बदबू आने लगती है या दाल-सब्जी का टेस्ट खट्टा हो जाता है? ​असल में, तेज गर्मी और उमस के कारण बैक्टीरिया बहुत तेजी से पनपते हैं. अगर खाना पैक करते समय थोड़ी सी भी लापरवाही बरती जाए, तो दोपहर का लंच टाइम होने तक खाना पूरी तरह सड़ जाता है. ऐसा खाना खाने से फूड पॉइजनिंग, उल्टी और दस्त जैसी बीमारियां हो सकती हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो इन बातों का रखें खास ख्याल. 

​टिफिन पैक करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां-

​1.गरम खाना पैक करना- यह सबसे बड़ी और आम गलती है. सुबह की जल्दबाजी में हम अक्सर कड़ाही से सब्जी या कुकर से चावल निकालकर सीधे टिफिन में बंद कर देते हैं. गरम खाने से जो भाप निकलती है, वह टिफिन के ढक्कन पर पानी की बूंदें बन जाती है. यह नमी खाने को बहुत जल्दी खराब कर देती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

​2. सस्ते प्लास्टिक के टिफिन- अगर आप लोकल या सस्ते प्लास्टिक के डिब्बों में खाना रखते हैं, तो गर्मी के दिनों में यह जहर समान है. धूप और गर्मी के संपर्क में आते ही ये प्लास्टिक खतरनाक केमिकल छोड़ने लगते हैं, जिससे खाना जल्दी खट्टा और बदबूदार हो जाता है. 

​3. गीले टिफिन- सुबह बर्तन धोने के बाद अगर टिफिन पूरी तरह सूखा नहीं है और आपने उसमें खाना रख दिया, तो समझो दोपहर तक खाना सड़ना तय है. पानी की बूंदें बैक्टीरिया को न्योता देती हैं. टिफिन को हमेशा साफ और सूखे कपड़े से पोंछकर ही इस्तेमाल करें.

​4. दूध या मलाई वाली चीजें- गर्मी के दिनों में पनीर की सब्जी, मलाई कोफ्ता, रायता या छाछ जैसी चीजों को नॉर्मल टिफिन में ले जाने से बचें. डेयरी प्रोडक्ट्स गर्मी में दो से तीन घंटे के अंदर ही खराब हो जाते हैं.

​5. रोटी को सीधे फॉइल पेपर में- गरम रोटी को तुरंत एल्युमिनियम फॉइल या बटर पेपर में लपेटने से वह नीचे से गीली हो जाती है. रोटी को पहले थोड़ा हवा लगने दें, जब उसकी भाप निकल जाए, तब उसे सूती कपड़े या पेपर में लपेटकर रखें.

​​6. कच्ची और पकी चीजों- कुछ लोग एक ही डिब्बे में नीचे सब्जी रखते हैं और ऊपर से कच्चा सलाद जैसे खीरा, टमाटर या प्याज रख देते हैं. कच्चे सलाद से पानी छूटता है जो पकी हुई सब्जी को मिनटों में खराब कर देता है. सलाद के लिए हमेशा अलग डिब्बा रखें.

​7. रात का बचा खाना- गर्मी में रात की बची हुई सब्जी सुबह तक वैसे ही खराब होने की कगार पर होती है. उसे टिफिन में ले जाने का रिस्क बिल्कुल न लें. हमेशा ताजा बना हुआ खाना ही पैक करें.

ये भी पढ़ें- पीरियड्स में खतरनाक हो सकती है लापरवाही, इन 3 बातों का रखें खास ख्याल

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com