Exclusive: मार्को रूबियो ने नई दिल्ली दौरे पर काटा बर्थडे केक, विलेज पिपल बैंड ने दी स्पेशल परफॉर्मेंस
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो के भारत दौरे में एक विशेष चीज और जुड़ गई. उनका बर्थडे 28 मई को होता है. ऐसे में उनके बर्थडे का प्री सेलीब्रेशन किया गया. ये सेलीब्रेशन इतना खास था कि शामिल होने वाले लोगों को भी हर पल अलग सा एहसास हो रहा था. नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया. इसमें भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर, यूएस एंबेसडर सर्जियो गोर के अलावा दूतावास के सभी कर्मचारी मौजूद रहे.
4 जुलाई 1776 को ब्रिटेन से अमेरिका को स्वतंत्रता मिली थी. इस इवेंट में ऑस्कर विनिंग कंपोजर एआर रहमान ने भी परफॉरमेंस दी. उनके 'जय हो' गाने ने संडे की शाम को और शानदार बना दिया.
कार्यक्रम के दौरान अचानक सर्जियो गोर ने सभी को बताया कि आज किसी का बर्थडे भी है. क्या हम अपने विदेश मंत्री को बुला सकते हैं? मजाक करते हुए सर्जियो ने कहा, मार्को फाइनली 21 के हो गए... इस बीच केक स्टेज पर लाया जा चुका था. तभी मार्को स्टेज पर आते हैं. पिपल बैंड के सभी लोगों से बड़े प्यार से हाथ मिलाते हैं. फिर केक काटते और शुरू होता YMCA सॉन्ग.
वहीं विलेज पिपल बैंड ने अपने परफॉरमेंस से सभी को दीवाना बना दिया. विलेज पीपल (Village People) 1970 के दशक का एक प्रसिद्ध अमेरिकी डिस्को और डांस-पॉप बैंड है. यह बैंड अपने शानदार स्टेज कॉस्ट्यूम और "Y.M.C.A." तथा "Macho Man" जैसे सदाबहार गानों के लिए दुनिया भर में मशहूर है. इस बैंड का गठन 1977 में फ्रांसीसी निर्माता जैक्स मोराली, हेनरी बेलोलो और मुख्य गायक विक्टर विलिस ने किया था. डिस्को युग में Y.M.C.A. गाने ने दुनिया भर के म्यूजिक चार्टों में टॉप स्थान हासिल किया था. डोनॉल्ड ट्रंप भी "Y.M.C.A." के दीवाने हैं. उनकी रैलियों और यहां तक की उनके शपथ ग्रहण समारोह में भी इस गाने का लाइव परफॉरमेंस हुआ था.
यह एक ब्रेकिंग न्यूज़ है, इसमें विस्तृत विवरण जल्द जोड़ दिया जाएगा. अधिक जानकारी और ताज़ातरीन अपडेट के लिए कृपया इस पेज को रीफ्रेश करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं