विज्ञापन

गर्मी में लू से बचाएगी बंगाल की ये खट्टी-मीठी टोक दाल, नोट कर लें आसान रेसिपी

Tok Dal Recipe: गर्मियों में भारी-भरकम दाल-मखनी या कड़ाही पनीर को भूलकर बंगाल की इस पारंपरिक रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें.

गर्मी में लू से बचाएगी बंगाल की ये खट्टी-मीठी टोक दाल, नोट कर लें आसान रेसिपी
Tok Dal Recipe: कैसे बनाएं टोक दाल. (AI Generated Image)

Traditional Bengali Recipes: गर्मियों का मौसम आते ही भारी, तीखा या मसालेदार खाना खाने का बिल्कुल मन नहीं करता. जी मिचलाना, पेट में जलन और धूप के कारण लू (Heatwave) लगना इस मौसम की सबसे आम समस्याएं हैं. ऐसे में शरीर को कुछ ऐसा चाहिए होता है जो अंदर से ठंडक दे, पचाने में आसान हो और जिसका स्वाद भी लाजवाब हो. अगर आप भी इस गर्मी में कुछ ऐसा ही ढूंढ रहे हैं, तो बंगाल की मशहूर और पारंपरिक 'टोक दाल' (Bengali Tok Dal) आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. यह कोई आम दाल नहीं है, बल्कि इसे गर्मियों के मौसम में खास तौर पर शरीर को ठंडा रखने और लू से बचाने के लिए बनाया जाता है. तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं इस दाल को.  

​क्यों खास है टोक दाल- 

​टोक का बंगाली में मतलब होता है खट्टा. इस दाल को बनाने के लिए अरहर की दाल, मसूर की दाल के साथ कच्चे आम का इस्तेमाल किया जाता है. कच्चे आम में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है, जो गर्मी के दिनों में हमारी इम्यूनिटी बढ़ाती है और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देती. 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं टोक दाल- (How To Make Tok Dal Recipe At Home)

सामग्री- 

  • ​तूर दाल या मसूर दाल 
  • ​कच्चा आम 
  • ​सरसों का तेल 
  • ​काली सरसों या राई 
  • ​सूखी लाल मिर्च 
  • ​हरी मिर्च
  • ​हल्दी पाउडर
  • ​चीनी 
  • ​नमक- स्वादानुसार

विधि-

  1. सबसे पहले दाल को अच्छे से धो लें. अब कुकर में दाल, पानी, थोड़ी सी हल्दी और नमक डालकर 2-3 सीटी आने तक पका लें. ध्यान रहे कि दाल पूरी तरह गल जानी चाहिए लेकिन बहुत ज्यादा गाढ़ी नहीं होनी चाहिए.
  2. कच्चे आम को छीलकर लंबे और पतले टुकड़ों में काट लें. आप चाहें तो इसकी गुठली को भी दाल में डाल सकते हैं, इससे स्वाद और बढ़ जाता है.
  3. एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. तेल गरम होने पर उसमें सूखी लाल मिर्च और सरसों के दाने का तड़का लगाएं.
  4. अब कड़ाही में कटे हुए आम और हरी मिर्च डालें. इन्हें धीमी आंच पर 2 मिनट के लिए भूनें जब तक कि आम हल्के मुलायम न हो जाएं.
  5. अब उबली हुई दाल को कड़ाही में पलट दें. अगर दाल गाढ़ी लगे, तो इसमें थोड़ा सा गुनगुना पानी मिला लें, क्योंकि यह दाल थोड़ी पतली ही अच्छी लगती है.
  6. अब दाल में चीनी और स्वादानुसार नमक डालें. दाल को ढककर 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दें ताकि कच्चे आम का खट्टापन दाल में अच्छी तरह घुल जाए.
  7. ​आपकी गरमा-गरम, खट्टी-मीठी टोक दाल तैयार है.

ये भी पढ़ें- गर्मियों में लू से बचना है? तो नोट कर लें राजस्थान की पारंपरिक राबड़ी बनाने का असली तरीका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Heatwave, Bengali Tok Dal Recipe, Heatwave Special Bengali Tok Dal Recipe, ​Traditional Bengali Recipes, Kaise Banaye Tok Dal, ​raw Mango Dal Recipe, ​raw Mango Benefits In Summer, ​light Food For Hot Weather
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com