विज्ञापन

अपराजिता के फूलों से घर पर बनाएं प्रोबायोटिक ड्रिंक, स्वाद के साथ पेट की सेहत का भी रखें ख्याल

अपराजिता के नीले फूलों से घर पर स्वादिष्ट फर्मेंटेड ड्रिंक बनाई जा सकती है. इसमें अदरक, दालचीनी और चीनी का इस्तेमाल होता है. जानिए इसे बनाने का आसान तरीका, फर्मेंटेशन के दौरान जरूरी सावधानियां और एक्सपर्ट की सलाह.

अपराजिता के फूलों से घर पर बनाएं प्रोबायोटिक ड्रिंक, स्वाद के साथ पेट की सेहत का भी रखें ख्याल
अपराजिता के फूलों से क्यों बनाई जाती है यह ड्रिंक
ndtv

सर्दियों में चाय-कॉफी के अलावा अगर आप कुछ नया और हेल्दी पीना चाहते हैं तो अपराजिता के फूलों से बनी प्रोबायोटिक ड्रिंक ट्राई कर सकते हैं. यह ड्रिंक देखने में जितनी खूबसूरत लगती है, बनाने में भी उतनी ही आसान है. सोशल मीडिया पर इन दिनों अपराजिता के फूलों से बनी नीले रंग की नेचुरली कार्बोनेटेड ड्रिंक की रेसिपी वायरल हो रही है. इसे इंस्टाग्राम के masterchef_vineetyadav अकाउंट पर शेयर किया गया है. इसमें अपराजिता के फूलों के साथ अदरक, दालचीनी और चीनी का इस्तेमाल किया गया है. हालांकि, इसे पेट के लिए फायदेमंद प्रोबायोटिक ड्रिंक मानने से पहले फर्मेंटेशन और साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है.

अपराजिता के फूलों से क्यों बनाई जाती है यह ड्रिंक?

अपराजिता के फूलों को ब्लू पी फ्लावर भी कहा जाता है. इनका इस्तेमाल पारंपरिक तौर पर चाय और दूसरे पेय पदार्थ बनाने में किया जाता है. इन फूलों में एंथोसायनिन जैसे प्राकृतिक पिगमेंट पाए जाते हैं, जो इन्हें नीला रंग देते हैं. वहीं, अदरक और दालचीनी ड्रिंक का स्वाद और खुशबू बढ़ाते हैं. इस रेसिपी में फर्मेंटेशन के जरिए हल्की गैस और खट्टापन लाने की कोशिश की जाती है. ध्यान रखें कि सिर्फ फूलों से बनी ड्रिंक प्रोबायोटिक नहीं होती. इसमें लाभकारी जीवित सूक्ष्मजीव मौजूद हैं या नहीं, यह फर्मेंटेशन की प्रक्रिया पर निर्भर करता है.

घर पर कैसे तैयार करें अपराजिता की प्रोबायोटिक ड्रिंक

जानकारी के अनुसार, इसे बनाने के लिए सबसे पहले अपराजिता के ताजे फूल लें और उन्हें अच्छी तरह साफ कर लें. अब एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें फूल डालकर कुछ देर उबालें. जब पानी का रंग नीला हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें. इसके बाद इस पानी को साफ कांच के जार में छान लें. इसमें स्वाद के अनुसार चीनी, अदरक का एक टुकड़ा और दाालचीनी की एक-दो स्टिक डालें. जार को साफ कपड़े से ढककर फर्मेंटेशन के लिए रख दें. वायरल रेसिपी में इसे करीब दो दिन रखने की सलाह दी गई है. इसके बााद ड्रिंक को अच्छी तरह मिलाकर बोतल में भरने और एक दिन तक रखने की बात कही गई है.

फर्मेंटेशन के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

फूड सेफ्टी के लिहाज से यह समझना जरूरी है कि घर पर फर्मेंटेशन करते समय सिर्फ समय देखकर ड्रिंक को सुरक्षित नहीं माना जा सकता है. इसके लिए साफ-सफाई, सही ताापमान और नियंत्रित फर्मेंटेशन जरूरी है. जार और बोतल अच्छी तरह सााफ होने चाहिए. फफूंद, बदबू या असामान्य बदलाव दिखने पर ड्रिंक का सेवन न करें. बंद बोतल में गैस बनने से दबाव बढ़ सकता है, इसलिए इसे साावधानी से खोलें. 

ये भी पढ़ें- जिमीकंद की चटनी बनाने की विधि क्या है? सर्दियों में ट्राई करें बिना लहसुन-धनिया के ये देसी स्वाद

ये भी पढ़ें- चावल की खीर तो बहुत खाई होगी, क्या कभी खाई है दाल की खीर, एक बार जरूर करें ट्राई

ये भी पढ़ें- ताकत और पोषण से भरपूर है बाजरा ड्राई फ्रूट्स लड्डू, रोज 1 खाने से शरीर को मिलेंगे कई फायदे, फटाफट नोट करें रेसिपी

ये भी पढ़ें- तिल की चटनी कैसे बनाते हैं? घर पर बनाएं तीखे, खट्टे-स्मोकी फ्लेवरफुल नेपाली तिल की चटनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aparajita, Drink
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com