विज्ञापन

यमुना में प्लास्टिक फेंकने से रोका तो मारने के लिए दौड़ा...Video देख लोग दिल्ली पुलिस से कर रहे एक्शन की मांग

सोशल मीडिया पर किए जा रहे एक दावे के मुताबिक, कचरा फेंकने वाले शख्स की पहचान गौरव बत्रा के रूप में हुई है, जो एक कंपनी में ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट के पद पर हैं.

यमुना में प्लास्टिक फेंकने से रोका तो मारने के लिए दौड़ा...Video देख लोग दिल्ली पुलिस से कर रहे एक्शन की मांग
कमल चौधरी की पोस्ट पर दिल्ली पुलिस को टैग कर लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
Instagram@kamal_chaudhary_22

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सड़क किनारे अपनी गाड़ी लगाकर, यमुना नदी में कचरा फेंकने जा रहा होता है. तभी एक कंटेंट क्रिएटर वहां आता है और उस शख्स से पूछता है कि ऐसा वे आस्था की वजह से कर रहे हैं या किसी और कारण से? शख्स कहता है कि वे ज्योतिष की वजह से ऐसा कर रहे हैं. इसके बाद कंटेंट क्रिएटर पास में लगा बोर्ड दिखाकर कहता है कि नदी में कचरा डालना मना है. अगर आप इसे नहीं मानेंगे तो कभी नदी साफ नहीं हो पाएगी. इतना सुनते ही शख्स गुस्से से लाल हो जाता है.

'तू मुझे रोक सकता है तो रोक ले'

वो कंटेंट क्रिएटर से तुरंत वहां से चले जाने के लिए कहता है और ऐसा ना करने पर उसे अपशब्द बोलने और मारपीट करने की धमकी देता है. लेकिन कंटेंट क्रिएटर एक बार फिर आराम से उसे समझाने की कोशिश करता है. मगर वो शख्स गुस्से में कुछ भी नहीं सुन रहा होता. वो कहता है, 'तू रोक लेगा क्या मुझे.' इसके बाद शख्स अपशब्द बोलते हुए कंटेंट क्रिएटर को नहीं जाने पर बुरे अंजाम की धमकी देता है. यह सुनकर कंटेंट क्रिएटर अपनी बाइक स्टार्ट कर वहां से जाने लगता है. लेकिन तभी, वो शख्स आवाज लगाकर उसे रोक लेता है. 

'कार की डिक्की से बेसबॉल बैट निकालकर मारने दौड़ा'

इसके बाद वो अपने जूते पहनता है, हाथ में पकड़ी थैली गाड़ी की पिछली सीट पर रखता है और डिक्की से बेसबॉल बैट निकालकर उसके पास जाने लगता है. यह देखकर कंटेंट क्रिएटर अपनी बाइक का एक्सीलेटर देकर वहां से निकल जाता है और उससे कहता है कि सबकुछ कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है. 

'यमुना हम सबकी है, इसे बचाना भी हम सबकी जिम्मेदारी है'

घर पहुंचकर कमल चौधरी नाम का यह कंटेंट क्रिएटर इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट कर देता है. एक लंबी पोस्ट में वो लिखता है- 'यमुना पहले से ही प्रदूषण की मार झेल रही है. सरकार बार-बार लोगों से अपील करती है कि यमुना में कूड़ा न डालें, लेकिन कुछ लोगों को शायद इसकी कोई परवाह नहीं है. मैं ये वीडियो किसी से लड़ने के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता के लिए शेयर कर रहा हूं. यमुना हम सबकी है, इसे बचाना भी हम सबकी जिम्मेदारी है.'

'मछली का दाना डालने में पॉल्यूशन कैसे होगा?'

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि ऐसे बार-बार टोकने पर ही लोग एक दिन यमुना में कचरा डालना बंद कर देंगे. जबकि अन्य कुछ यूजर्स का कहना है कि वो मछलियों को खाना खिलाने आया था. इससे पॉल्यूशन कैसे होगा.

एक यूजर ने लिखा, 'ज्योतिष ने नाक बड़ी और दिमाग छोटा कर दिया.'

दूसरे यूजर ने लिखा, '50 हजार का चालान आना चाहिए कार नंबर प्लेट पर.'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'इसे लगा यमुना में फेंककर पाप तो धुलने ही वाले हैं, उससे पहले लगे हाथ एक और पाप कर लेता हूं.'

चौथे यूजर ने लिखा, 'वो तो मछलियों को ज्वार का दाना ही डाल रहा है. इससे कोई पॉल्यूशन कैसे होगा?'

यह भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया में टेस्ला कार की डिलीवरी लेने गए भारतीय कपल ने बताया एक्सपीरियंस, बोले- 'सपने चूर-चूर हो गए'

यह भी पढ़ें:- भारतीय रेलवे के 3AC कोच में फर्श पर सोते नजर आए लोग, महिला बोली- 'बिना बताए मेरा कंबल खींच लिया'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yamuna Pollution, Delhi Viral Video, Kamal Chaudhary, Gaurav Batra, Waste Dumping
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com