विज्ञापन

जिमीकंद की चटनी बनाने की विधि क्या है? सर्दियों में ट्राई करें बिना लहसुन-धनिया के ये देसी स्वाद

जिमीकंद की आपने अबतक सब्जी कई बार खाई होगी, लेकिन क्या इससे बनने वाली चटनी खाई है? अगर हां, तो एक बार इस सर्दी ये स्पेशल चटनी जरूर ट्राई करें, यहां जानते हैं रेसिपी...

जिमीकंद की चटनी बनाने की विधि क्या है? सर्दियों में ट्राई करें बिना लहसुन-धनिया के ये देसी स्वाद
Jimikand Chutney : जिमीकंद की चटनी कैसे बनाएं?

सर्दियों के मौसम में जिमीकंद (ओल) की सब्जी तो अक्सर घरों में बनाई जाती है, लेकिन क्या आपने कभी इसकी स्वादिष्ट बिहारी स्टाइल चटनी का स्वाद चखा है? अगर नहीं, तो इस बार कुछ नया ट्राई कीजिए. सरसों और हरी मिर्च के तीखे फ्लेवर से तैयार होने वाली ये चटनी खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है. बिहार और मिथिला क्षेत्र में इसे दाल-चावल के साथ बहुत ही चाव से खाया जाता है. इसमें लहसुन, हरा धनिया जैसी चीजों की जरूरत भी नहीं होती, फिर भी इसका स्वाद बहुत ही जबरदस्त होता है. इस रेसिपी को यूट्यूब चैनल Deshi Kitchen (Deshi Flavors) से लिया है. यहां जानते हैं ओल की चटनी बनाने का सही तरीका क्या है?

वीडियो में देखें रेसिपी...

ओल की चटनी कैसे बनाएं?

आवश्यक सामग्री

  • उबला हुआ जिमीकंद (ओल) - 500 ग्राम 
  • हरी मिर्च - 2 
  • नमक - 1 छोटा चम्मच 
  • सरसों का तेल - 2 छोटा चम्मच 
  • सरसों का पेस्ट - 2 छोटा चम्मच 
  • नींबू का रस - 2 

बनाने की विधि

सबसे पहले हरी मिर्च और सरसों का पेस्ट तैयार कर लें. इसके लिए हरी मिर्च को बारीक पीसकर सरसों के पेस्ट में मिला दें. अब उबले हुए जिमीकंद को छीलकर एक बड़े बर्तन में अच्छी तरह मसल लें, ताकि उसमें कोई गांठ न रहे.

इसके बाद मसले हुए जिमीकंद में तैयार सरसों-हरी मिर्च का मिश्रण डालें. अब स्वादानुसार नमक मिलाएं और ऊपर से दो नींबू का ताजा रस निचोड़ दें. अंत में सरसों का तेल डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह हाथ या चम्मच की मदद से मिला लें. जब सभी मसाले अच्छी तरह से जिमीकंद में मिल जाएं और मिश्रण एकसार हो जाए, तब आपकी स्वादिष्ट बिहारी स्टाइल ओल की चटनी तैयार है.

किसके साथ खाएं ओल की चटनी?

इस चटनी का स्वाद दाल-चावल, सत्तू पराठा, लिट्टी, रोटी या सादा चावल के साथ बहुत ही शानदार लगता है. सरसों का तीखापन, नींबू की खटास और जिमीकंद का अनोखा स्वाद इसे खास बनाता है. बिहार के कई इलाकों में इस चटनी को सर्दियों में बहुत ही चाव के साथ खाई जाती है. 

ये भी पढ़ें - तिल की चटनी कैसे बनाते हैं? घर पर बनाएं तीखे, खट्टे-स्मोकी फ्लेवरफुल नेपाली तिल की चटनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yam Benefits, Yam Curry Recipe, Health, Traditional Recipe, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com