अगर आप अपनी बालकनी या गार्डन को को रंग-बिरंगे फूलों और हरियाली से सजाना चाहते हैं, तो अपराजिता का पौधा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. नीले, सफेद या बैंगनी रंग के खूबसूरत फूलों वाला ये पौधा न सिर्फ देखने में खूबसूरत लगता है, बल्कि इसकी देखभाल भी काफी आसान है. अगर इसे अच्छे से धूप और गमला मिल जाए तो इसमें बहुत फूल आते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप घर में अपराजिता का पौधा कैसे लगा सकते हैं. साथ ही इसके लिए कौन सा गमला अच्छा रहेगा.
इंस्टाग्राम पर वायरल अपराजिता प्लांट हैक (Viral Aparajita Plant Hack On Instagram)
सोशल मीडिया पर गार्डनिंग से जुड़े वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. हाल ही में Instagram पर masalakitchenbypoonam नाम के पेज से शेयर किए गए एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे छोटे से पॉट में अपराजिता की बेल उगा सकते हैं आप. बताया गया है कि 10 से 15 दिनों में बेल अच्छी तरह फैलने लगती है और रोज दो से तीन फूल लगने लगते हैं
कैसे लगाएं अपराजिता का पौधा? (How to plant an Aparajita plant)
धूप पर दें ध्यान
सबसे पहले गमले को ऐसी जगह रखें, जहां अपराजिता की बेल को रोजाना कम से कम 5 से 6 घंटे की सीधी धूप मिल सके. दरअसल, तेज धूप पौधे में ज्यादा फूल आने में मदद करती है.
कौन सा गमला रहेगा अच्छा?
अपराजिता का पौधा लगाने के लिए गमले की गहराई लगभग 8 से 12 इंच और चौड़ाई 12 से 14 इंच होनी चाहिए. आप गमला मिट्टी, प्लास्टिक या सीमेंट का ले सकते हैं. लेकिन ध्यान दें कि उसमें पानी निकलने के लिए ड्रेनेज होल जरूर हों. दरअसल अगर पानी जड़ों के आसपास जमा रहेगा, तो पौधे को नुकसान हो सकता है.
धूप वाली जगह पर रखें गमला
अपराजिता के पौधे को अच्छी ग्रोथ और ज्यादा फूलों के लिए भरपूर धूप की जरूरत होती है. इसलिए गमले को ऐसी जगह रखें, जहां रोजाना पर्याप्त सीधी धूप मिले. कम रोशनी में पौधाा तो बढ़ सकता है, लेकिन फूल कम आ सकते हैं.

कैसी होनी चाहिए मिट्टी और पानी?
अपराजिता के पौधे के लिए ऐसी मिट्टी अच्छी होती है जिसमें पानी जमा न हो और भुरभुरी रहे. इसके लिए गमले में अच्छी क्वालिटी का पॉटिंग मिक्स भरें और उसमें थोड़ी-सी कम्पोस्ट मिला दें. ध्यान रखें कि मिट्टी इतनी हो कि जड़ों को नमी मिलती रहे, लेकिन उसमें पानी जमा न हो. ध्यान रहे कि सख्त मिट्टी को गमले में भरने से बचें, क्योंकि ऐसी मिट्टी में पानी का बैलेंस बनाए रखना मुश्किल हो जाता है और पौधे की ग्रोथ पर बुरा असर पड़ता है. पौधे को नियमित पानी दें, लेकिन ध्यान रखें कि गमले में पानी जमा न रहे. लगातार गीलीी मिट्टी से जड़ें सड़ सकती हैं.
पानी देते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर मिट्टी उंगली से चिपक रही है, तो समझिए उसमें काफी नमी है और पानी देने की जरूरत नहीं है. वहीं, अगर मिट्टी सूखी महसूस हो, तो अच्छी तरह पानी दें और अतिरिक्त पानी को गमले से बाहर निकलने दें. दरअसल, पौधा जब छोटा होता है, तब उसे नियमित नमी की जरूरत होती है, लेकिन मिट्टी में लगातार पानी भरा रहने से जड़ें खराब हो सकती हैं. इन्हीं कुछ टिप्स को अपनाकर आप अपने घर की बालकनी में अपराजिता का पौधा लगा सकते हैं और सुंदर फूल पा सकते हैं.

बीज से ऐसे लगाएं अपराजिता का पौधा
अपराजिता के बीजों को बोने से पहले कुछ घंटों या पूरी रात पानी में भिगोकर रखें. इससे बीजों की बाहरी लेयर सॉफ्ट हो जाती है. इसके बाद बीजों को लगभग 1 इंच गहराई में बोएं और उनके बीच थोड़ा अंतर रखें. फिर पानी दें और मिट्टी की नमी का ध्यान रखें.
नीले फूलों से बनाएं ब्लू टी (Blue Tea Flower)
अपराजिता के फूलों को गर्म पानी में डालकर कुछ मिनट छोड़ दें. पानी का रंग नीला हो जाएगा. अब इसमें नींबू की कुछ बूंदें डालें. नींबू की अम्लीय प्रकृति के काारण चाय का रंग बैंगनी होने लगता है. यही वजह है कि इसके फूलों को ब्लू टी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
बेल को दें चढ़ने के लिए सहारा (Provide support for the vine to climb)
अपराजिता एक बेल वाला पौधा है. इसकी बेल करीब 15 फीट तक लंबी हो सकती है. इसलिए गमले में लकड़ी, जाली या तार का सहारा लगाएं, ताकि बेल आसानी से ऊपर चढ़ सके. समय-समय पर सूखी और जरूरत से ज्यादा फैली शााखाओं की कटाई भी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- कुकर की सीटी खराब हो जाए तो क्या करें? घर पर कुकर की सीटी कैसे सही करें, जानिए यहां
ये भी पढ़ें- कांच के बर्तनों की चमक लौटाएं? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
ये भी पढ़ें- DIY Lip Balm: केमिकल वाला छोड़िए, घर पर बनाएं नारियल तेल का होममेड लिप बाम, फटेंगे नहीं होंठ, मुलायम होगी त्वचा
ये भी पढ़ें- पीले-गंदे तकिये को कैसे साफ करें? जानिए बिना वॉशिंग मशीन के तकिए को साफ करने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं