विज्ञापन

ताकत और पोषण से भरपूर है बाजरा ड्राई फ्रूट्स लड्डू, रोज 1 खाने से शरीर को मिलेंगे कई फायदे, फटाफट नोट करें रेसिपी

अगर आप भी इस सर्दी खुद को सेहतमंद और बीमारियों को दूर रखना चाहते हैं, तो रोज खाएं 1 बाजरा और ड्राई फ्रूट्स का लड्डू.

ताकत और पोषण से भरपूर है बाजरा ड्राई फ्रूट्स लड्डू, रोज 1 खाने से शरीर को मिलेंगे कई फायदे, फटाफट नोट करें रेसिपी
कैसे बनाएं बाजरा ड्राई फ्रूट्स लड्डू.
NDTV

क्या आपके घर में भी सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने और पोषण देने के लिए लड्डू बनाएं जाते हैं, तो इस सर्दी एक बार जरूर ट्राई करें बाजरा ड्राई के लड्डू. आपको बता दें कि बाजरा हाई प्रोटीन, हाई फाइबर, ग्लूटेन फ्री है और हड्डियों को मजबूत करता है. बाजरे के साथ जब ड्राई फ्रूट्स मिल जाते हैं, तो ये प्रोटीन का बहुत अच्छा कॉम्बिनेशन बन जाता है. हाल ही में (Nation Food) यूट्यूब चैनल पर शेफ ने बाजरा ड्राई फ्रूट्स और सीड्स से बने इन लड्डूओं की रेसिपी बताई है. तो चलिए जानते हैं इन्हें बनाने का आसान तरीका.

क्यों खास हैं ये लड्डू-

बाजरा ड्राई फ्रूट्स लड्डू सर्दियों के लिए एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर माने जाते हैं. बाजरा फाइबर, प्रोटीन और आयरन से भरपूर होता है, जबकि मेवे और बीज शरीर को हेल्दी फैट, कैल्शियम और अन्य जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं. ग्लूटेन-फ्री होने के कारण यह कई लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन भी है.

यहां देखें वीडियो-

कैसे बनाएं बाजरा के लड्डू-

सामग्री-

  • काजू
  • बादाम
  • मूंगफली
  • कद्दू के बीज
  • सूरजमुखी के बीज
  • तिल के बीज
  • कद्दूकस किया नारियल
  • खजूर
  • बाजरे का आटा
  • घी
  • इलायची पाउडर

विधि-

  1. इस हेल्दी रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले काजू, बादाम और मूंगफली को धीमी आंच पर भून लें. 
  2. इसके बाद इसमें कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, तिल और सूखा नारियल डालकर कुछ मिनट तक रोस्ट कर लें. 
  3. धीमी आंच पर भूनने से इन सभी सामग्री का स्वाद निखरकर सामने आता है और इनमें मौजूद प्राकृतिक तेल भी रिलीज होने लगते हैं. 
  4. जब हल्की खुशबू आने लगे तो समझ जाइए कि ड्राई फ्रूट्स और बीज अच्छी तरह तैयार हो चुके हैं.
  5. अब खजूर को मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें. दूसरी तरफ भुने हुए ड्राई फ्रूट्स और बीजों को ठंडा करके दरदरा पीस लें. 
  6. इसके बाद एक पैन में बाजरे का आटा डालकर पहले ड्राई रोस्ट करें. लगभग एक मिनट बाद इसमें घी मिलाकर अच्छी तरह भूनें.
  7. जब बाजरे से हल्की स्मोकी और नटी खुशबू आने लगे और घी अलग दिखाई देने लगे, तब समझ लें कि आटा अच्छी तरह भुन चुका है.
  8. अब गैस को धीमा करके या बंद करके इसमें खजूर का पेस्ट डालें और अच्छे से मिलाएं. 
  9. जब खजूर, घी और बाजरे का मिश्रण एकसार हो जाए, तब इसे एक बाउल में निकाल लें. 
  10. मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें. ध्यान रखें कि इसे पूरी तरह ठंडा न करें, वरना लड्डू बांधने में दिक्कत हो सकती है.
  11. अब इसमें पहले से तैयार ड्राई फ्रूट्स और बीजों का पाउडर मिलाएं. स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं. 
  12. सारी सामग्री को अच्छी तरह मिलाने के बाद हाथों की मदद से छोटे-छोटे लड्डू बना लें.

ये भी पढ़ें- पोषक तत्वों का खजाना हैं मोरिंगा ड्राई फ्रूट लड्डू, रोज 1 खाने से शरीर को मिलेगी भरपूर एनर्जी, नोट करें आसान रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bajra Laddu, Bajra Laddu Kaise Banaye, Bajra Laddu Khane Ke Fayde, Dry Fruits Laddoo, Millet Laddu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com