Guava for Digestion In Hindi: अमरूद का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. अमरूद एक ऐसा फल है जिसकी इंडिया में बडे़ पैमाने पर बागवानी होती है. अमरूद (Guava Benefits) को सेहत के लिए काफी फायदेमंद फल माना जाता है. आपको बता दें कि अमरूद में मैग्नीज, पोटैशियम, विटामिन, विटामिन सी, मिनरल, लाइकोपीन, फाइबर जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. आयुर्वेद में भी अमरूद की पत्ती, फल आदि को कई औषधी में इस्तेमाल किया जाता है. अमरूद को पाचन के लिए काफी अच्छा माना जाता है. अगर आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान है तो आप अमरूद का सेवन कर सकते हैं. ये पेट गैस को दूर करने में मदद कर सकता है. तो चलिए जानते हैं कैसे करें अमरूद को डाइट में शामिल. अमरूद से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं.
पाचन को बेहतर रखने के लिए ऐसे करें अमरूद का सेवन- Consume Guava Like This to Keep Your Digestion Better:
1. अमरूद की चटनी-
भारतीय खाने में चटनी एक अहम भूमिका निभाती है. भारत में सबसे ज्यादा खाने के साथ अचार और चटनी को शामिल किया जाता है. क्योंकि ये न सिर्फ स्वाद को बढ़ाने का काम करते हैं बल्कि, सेहत के लिए भी बेमिसाल हैं. आप अमरूद से खट्टी मीठी चटनी तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए अमरूद, हरी मिर्च, मिर्च पाउडर और धनिया पत्ती की आवश्यकता होती है. अमरूद की चटनी खाने से पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- Pyaaz Ki Sabji: क्या कभी खाई है प्याज की सब्जी? यहां जानें आसान रेसिपी

2. अमरूद का सलाद-
पाचन को बेहतर रखने के लिए आप अमरूद का सलाद खा सकते हैं. ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो अमरूद के सलाद को ट्राई कर सकते हैं. इसे अमरूद, पनीर, खीरा आदि से तैयार किया जाता है. इसका सेवन करने से पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है. आप अमरूद को काले नमक के साथ खा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं