विज्ञापन

पॉल्ट्री फार्म में घुसा 15 फीट लंबा किंग कोबरा, दीवार बनकर खड़ा हुआ बहादुर कालिया, बचाई 3000 मुर्गियों की जान

ओडिशा के रायगड़ा में एक पालतू कुत्ते 'कालिया' ने अपनी जान दांव पर लगाकर 15 फीट लंबे किंग कोबरा को फार्म में घुसने से रोक दिया. इस जांबाज कुत्ते की निडरता देखकर विशालकाय सांप को उल्टे पैर नदी की तरफ भागना पड़ा, जिसका वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है.

पॉल्ट्री फार्म में घुसा 15 फीट लंबा किंग कोबरा, दीवार बनकर खड़ा हुआ बहादुर कालिया, बचाई 3000 मुर्गियों की जान
अकेले दम पर पालतू कुत्ते ने 15 फीट के किंग कोबरा को खदेड़ा.
सांकेतिक फोटो (AI PHOTO)

VIRAL STORY: ओडिशा के रायगड़ा जिले के सिघारी गांव में 10 अक्टूबर को कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. एक तरफ था 15 फीट लंबा जहरीला किंग कोबरा और दूसरी तरफ था मुर्गियों की रखवाली करने वाला एक छोटा सा डॉगी 'कालिया'. कालिया ने अपनी जान की परवाह किए बिना इस विशालकाय सांप का रास्ता रोक दिया और अपने मालिक के पोल्ट्री फार्म को उजड़ने से बचा लिया.

कालिया की नजरों का पहरा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फणीश राय के इस फार्म में करीब तीन हजार अंडे देने वाली मुर्गियां हैं. नदी और जंगलों के पास होने के कारण अक्सर यहां जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है. उस दिन जैसे ही यह भारी-भरकम कोबरा मुर्गियों के बाड़े की तरफ बढ़ने लगा. खतरे की आहट भांपकर लैब्राडोर-जर्मन शेफर्ड के मिक्स ब्रीड 'कालिया' ने मोर्चा संभाल लिया. वह कोबरा के सामने बिना डरे डटा रहा और उसकी हर हरकत पर पैनी नजर रखने लगा. 

सांप भी कालिया के इस हौसले को देखकर सहम गया. दोनों के बीच काफी देर तक यह तनाव चलता रहा. तभी वहां फार्म का दूसरा डॉगी 'फेक्सी' भी पहुंच गया. अब कोबरा के सामने एक नहीं बल्कि दो-दो पहरेदार खड़े थे. खुद को घिरा देख किंग कोबरा को पीछे हटना पड़ा और वह चुपचाप पास ही बहने वाली वंशधारा नदी की तरफ लौट गया.

यह भी पढ़ें | 16000 फीट ऊंचाई पर शुरू हुए पीरियड्स, खत्म हो गए थे सैनेटरी पैड्स, फिर पर्वतारोही ने निकाला देसी जुगाड़

बहादुरी तो इसके खून में है

कालिया को फणीश को तोहफे में देने वाले प्रमोद कुमार साहूकार कहते हैं कि कालिया बचपन से ही ऐसा निडर है. वह पिल्ला था तब भी घर में घुसने वाले सांपों से भिड़ जाता था. दिलचस्प बात यह है कि बहादुरी का यह जज्बा पूरे परिवार में है. कालिया का भाई 'कालू' भी नियमगिरि की पहाड़ियों के पास एक बड़े बगीचे की ऐसे ही जंगली जानवरों से रखवाली करता है.

मुर्गियों की रखवाली करने वाले इस छोटे से रक्षक ने अपनी वफादारी और दिलेरी से साबित कर दिया कि हौसला कद से नहीं, जिगर से मापा जाता है. आज अपनी इस जांबाजी की बदौलत कालिया पूरे इलाके का हीरो बन चुका है और उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें | मनसा मूसा: इतिहास का सबसे अमीर इंसान, हज पर निकला और मिस्र को कंगाल कर गया

यह भी पढ़ें | भारत की सबसे महंगी ट्रेन में 7 दिन तक अमेरिकी यूट्यूबर ने किया सफर, बोले- ऐसा मजा तो यूरोप में भी नहीं आया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
King Cobra, Odisha Viral Video, Brave Dog Viral News, Khabar Zara Hat Ke 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com