- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व सीएम डॉ. मोहन यादव ने 24 अक्टूबर 2026 को नई रेल लाइनों का वर्चुअल उद्घाटन किया.
- इस परियोजना से आजादी के बाद पहली बार मध्य प्रदेश का सीधी जिला राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से सीधे जुड़ गया है.
- सतना-देवेंद्र नगर और रीवा-चुरहट रेल मार्गों पर कुल 12 स्टॉपेज होंगे, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी.
Satna Devendranagar New Railway Line: मध्य प्रदेश के विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए 24 अक्टूबर 2026 का दिन ऐतिहासिक रहा. दरअसल, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट नई रेल लाइनों का लोकार्पण किया. इसके साथ ही देवेंद्र नगर से चुरहट के बीच नई मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई. ललितपुर-सिंगरौली परियोजना के तहत 1,800 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बने इस 118 किमी रेल नेटवर्क के चालू होने से आजादी के बाद पहली बार सीधी जिला देश के सीधे रेल नेटवर्क से जुड़ गया है.
इस परियोजना का सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि इस रेलमार्ग के शुरू होने से आजादी के बाद पहली बार मध्य प्रदेश का सीधी जिला सीधे राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जुड़ गया है. उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान देवेंद्र नगर से चुरहट के बीच एक नई मेमू पैसेंजर ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी मध्य प्रदेश में सतना से देवेन्द्रनगर और रीवा से चुरहट नई रेल लाइनों का उद्घाटन करेंगे तथा देवेन्द्रनगर से चुरहट ट्रेन सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। #RailInfra4MadhyaPradesh https://t.co/Djdg6JYHhL
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) October 24, 2026
मुख्य परियोजनाएं और लागत
यह ऐतिहासिक सौगात ललितपुर-सिंगरौली नई रेल लाइन परियोजना का एक प्रमुख हिस्सा है. सतना-देवेंद्र नगर खंड, यह कुल 53 किलोमीटर लंबा रेल मार्ग है, जिसके निर्माण में 800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है. इससे बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के बीच कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी. वहीं, 65 किलोमीटर लंबे रीवा-चुरहट रेल मार्ग को 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट खर्च करके तैयार किया गया है. इस रूट की सबसे बड़ी तकनीकी खासियत 3.33 किलोमीटर लंबी अत्याधुनिक रेल सुरंग है, जो दुर्गम इलाकों में आसान यात्रा बनाती है.
आजादी के बाद पहली बार रेल से जुड़ा सीधी जिला
सीधी जिले के निवासियों के लिए यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक नई ट्रेन का चलना नहीं, बल्कि उनके दशकों पुराने सपने का सच होना है. दरअसल, सीधी जिला अब तक रेल कनेक्टिविटी से दूर था. अब सीधे रेल मानचित्र पर आने से स्थानीय व्यापार, कोयला व खनिज परिवहन और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी. रीवा, सतना और सिंगरौली जैसे प्रमुख औद्योगिक और व्यापारिक केंद्रों तक आवागमन बेहद आसान और सस्ता हो जाएगा.
सतना और देवेंद्र नगर समेत होंगे 6 स्टॉपेज
- सतना (शुरुआती स्टेशन)
- करही
- बरेठिया
- नागौद
- फुलवारी
- देवेंद्र नगर (अंतिम स्टेशन)
रीवा-चुरहट रेल लाइन पर भी होंगे 6 स्टॉपेज
- रीवा (शुरुआती स्टेशन)
- सिलपरा
- गोविंदगढ़
- बघवार
- रामपुर नैकिन
- चुरहट (अंतिम स्टेशन)
यह भी पढ़ें-वाराणसी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन कानपुर-प्रयागराज से भी गुजरेगी, जानें स्टॉपेज, किराया से टाइमिंग तक सब कुछ
सतना-देवेंद्रनगर रूट का किराया चार्ट
- प्रस्थान स्टेशन आगमन स्टेशन दूरी (लगभग) किराया
- सतना करही 10-15 किमी 10 रुपये
- सतना बरेठिया 19 किमी 10 रुपये
- सतना नागौद 31 किमी 10 रुपये
- सतना फुलवारी 43 किमी 10 रुपये
- सतना देवेंद्र नगर 53 किमी 15-20 रुपये
रीवा-चुरहट रूट का किराया चार्ट
- स्टेशन से स्टेशन तक अनुमानित दूरी (किमी) मेमू ट्रेन किराया
- रीवा सिलपरा 8 किमी 10 रुपये
- रीवा गोविंदगढ़ व्हाइट टाइगर 21 किमी 10 रुपये
- रीवा बघवार 36 किमी 10 रुपये
- रीवा रामपुर नैकिन 49 किमी 10 रुपये
- रीवा चुरहट 65 किमी 15-20 रुपये
पढ़ें- मुंबई में जमीन के नीचे चलेगी लोकल, चर्चगेट से विरार के बीच अंडरग्राउंड भरेगी रफ्तार!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं