विज्ञापन

​भूख लगे तो चिप्स और नमकीन नहीं, शेफ का ये चटपटा अमरूद करें ट्राई, मिलेंगे कई फायदे

शाम के स्नैक्स में कुछ चटपटा खाने का है मन? तो ट्राई करें शेफ मेघना की ये खास अमरूद रेसिपी.

​भूख लगे तो चिप्स और नमकीन नहीं, शेफ का ये चटपटा अमरूद करें ट्राई, मिलेंगे कई फायदे
कैसे बनाएं चटपटा अमरूद.
NDTV

क्या आपको भी शाम होते ही कुछ चटपटा और मसालेदार खाने की क्रेविंग होने लगती है, लेकिन साथ ही आप अपनी फिटनेस और वजन को लेकर भी फिक्रमंद हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि हाल ही में शेफ मेघना ने अपने इंस्टाग्राम पर शाम के समय स्नैक्स में खाने के लिए एक बहुत ही हेल्दी डिश शेयर की है, जिसका नाम है चटपटा अमरूद. यह खाने में टेस्टी तो है ही साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है. तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी. 

​क्यों शाम के लिए परफेक्ट है ये डिश-

​अक्सर शाम के वक्त जब हल्की-फुल्की भूख लगती है, तो हममें से ज्यादातर लोग पैकेट वाले चिप्स, नमकीन या बिस्कुट उठा लेते हैं. ये चीजें स्वाद में तो अच्छी होती हैं, लेकिन सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होती. इनसे शरीर में सिर्फ फैट बढ़ता है और कुछ ही देर में फिर से भूख लगने लगती है. ऐसे में शेफ मेघना की ये चटपटी रेसिपी किसी वरदान से कम नहीं है. 

यहां देखें रेसिपी वीडियो- 

कैसे बनाएं चटपटा अमरूद?

  1. ​इस रेसिपी को बनाने में मुश्किल से 5 से 10 मिनट का समय लगता है. सबसे पहले 2 ताजे अमरूद लें और उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. 
  2. अगर आपको अमरूद के बीज पसंद नहीं हैं या वे सख्त हैं, तो आप उन्हें निकाल सकते हैं.
  3. ​एक मिक्सी या खल में 1 कप ताजी पुदीने की पत्तियां, 1 कप हरा धनिया, कुछ हरी मिर्च, 1 चम्मच भुना और दरदरा कुटा हुआ जीरा, 1 चम्मच काला नमक, आधा चम्मच गुड़ आप चाहें तो गुड़ छोड़ भी सकते हैं. और एक ताजे नींबू का रस मिला लें.
  4. इस मिश्रण को हल्का सा कूट लें. इसके बाद इसमें 1 बड़ा चम्मच सेव या गाठिया मिला लें ताकि मसाला अच्छी तरह बंध जाए. 
  5. अब इस तैयार चटपटे मसाले को कटे हुए अमरूद के टुकड़ों में अच्छी तरह मिला लें.
  6. ऊपर से थोड़ा सा भुना और दरदरा कुटा हुआ जीरा या मसाला छिड़कें.
  7. आपकी सेहतमंद और चटपटी इवनिंग स्नैक डिश तैयार है. 

​अमरूद खाने के फायदे-

​इस रेसिपी की स्टार सामग्री यानी अमरूद सेहत का खजाना है. अमरूद में संतरों से भी ज्यादा मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है. इसके अलावा, इसमें फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और कब्ज जैसी परेशानियों से बचाता है. अमरूद में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो हमारी स्किन और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं.

ये भी पढ़ें- सावधान! कहीं आप भी तो प्रेशर कुकर में नहीं बना रहे हैं ये 5 चीजें, जान लें Cooker में क्या नहीं पकाना चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrood, Amrood Recipes, Amrood Ke Fayde, Guava Benefits Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com