Pyaaz Ki Sabji for Dinner: हम एक लंबे दिन को खत्म करने के बाद रात में कुछ टेस्टी चाहते हैं, लेकिन दिनभर की थकान के बाद हमारे पास ज्यादा समय नहीं होता कि हम किचन में ज्यादा समय दें. तो अगर आप भी रात के खाने में कुछ स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो आप इस डिश को ट्राई कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं राजस्थान में बनने वाली प्याज की सब्जी की. प्याज को आमतौर पर किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन राजस्थान में इससे सब्जी भी बनाई जाती है. तो अगर आप भी डिनर में अपनी फैमिली को कुछ हटकर ट्राई कराना चाहते हैं तो आप प्याज से बनने वाली सब्जी को बना सकती हैं.
कैसे बनाएं प्याज की सब्जी- (How to Make Rajasthani Onion Sabji Recipe)
इस सब्जी को बनाने के लिए दही और पानी को मिलाने से शुरू करें.
जब तक कि यह एक साथ न मिल जाए तब तक मिलाएं.
दही के मिक्सचर में धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें.
पैन को गैस पर रखें.
घी में जीरा भून लें, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च डालकर एक मिनट तक चलाएं.
प्याज़ डालें, आप या तो उन्हें काट सकते हैं या करी में साबुत प्याज़ डाल सकते हैं.
प्याज को तब तक पकाते रहें जब तक कि प्याज ब्राउन कलर का न हो जाए.
दही का मिक्सचर डालें और आंच को तेज कर दें. प्याज को नमी सोखने तक पकने दें.
प्याज की सब्जी बनकर तैयार है.
ये भी पढ़ें- Aloe Vera Side Effects: सावधान! जरूरत से ज्यादा एलोवेरा का इस्तेमाल सेहत के लिए हो सकता है खरतनाक...
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

प्याज मेंं पाए जानें वाले पोषक तत्व- Onion Nutritional Value:
प्याज में काफी मात्रा में सल्फर, फाइबर्स, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन B, विटामिन C होता है. इसमें फैट कोलेस्ट्रॉल और सोडियम काफी कम होता है. प्याज को रोजाना डाइट में शामिल कर शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. प्याज को सिर्फ सेहत ही नहीं सुंदरता को बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. प्याज के रस से बालों से संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं