- आयुर्वेद में आंवले को बहुत गुणकारी माना जाता है.
- आंवले को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है.
- आंवले से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं.
Side Effects Of Amla: आंवला एक ऐसा सुपरफूड है जिसे हर मौसम में खाया जा सकता है. आंवले को स्वाद, सेहत और सुंदरता से भरपूर माना जाता है. आंवले से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती है. वैसे तो आंवले का सेवन ज्यादातर लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है. लेकिन कहते हैं हर चीज के दो पहलू होते हैं. कुछ अच्छे तो कुछ बुरे. आंवला भी उन्हीं में से एक है. कुछ लोगों के लिए आंवले का सेवन फायदेमंद नहीं बल्कि नुकसानदायक हो सकता है. तो इसका सेवन करने से पहले इस बात का खास ख्याल रखें. आंवले में विटामिन ए, बी कॉम्प्लेक्स, पोटैशियम, कैल्शियम, ,मैग्निशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. लेकिन आप इन समस्याओं से पीड़ित हैं तो ना करें इसका सेवन.
आंवला खाने से होने वाले नुकसान- Amla Khane Ke Nuksan:
1. लो ब्लड शुगर)
लो ब्लड शुगर के मरीजों को आंवले का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए. क्योंकि आंवला ब्लड शुगर के लेवल को कम करता है. इतना ही नहीं जो लोग डायबिटीज की दवाएं ले रहे हैं उन्हें भी आंवले का सेवन करने से बचना चाहिए, नहीं तो फायदा की जगह नुकसान हो सकता है.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
Chuhara In Pregnancy: प्रेग्नेंसी में क्यों खाना चाहिए छुहारा, यहां जानें कारण और खाने का तरीका

2. एसिडिटी)
अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें एसिडिटी की शिकायत अक्सर रहती है तो आप आंवले का ज्यादा सेवन करने से बचें, आंवले में विटामिन सी की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो हाइपर एसिडिटी वाले लोगों की दिक्कतें बढ़ा सकता है.
Kalongi Ke Fayde: डायबिटीज से लेकर वजन कंट्रोल करने तक, जानें कलौंजी के 5 अद्भुत फायदे
3. डिहाइड्रेशन)
आंवले का सेवन करते हैं तो पानी अधिक से अधिक पीएं. क्योंकि आंवले में मौजूद कुछ तत्व डिहाइड्रेशन की समस्या भी पैदा कर सकते हैं. डिहाइड्रेशन से शरीर को कई समस्याएं हो सकती हैं.
4. सर्जरी)
अगर आपने किसी भी तरह की सर्जरी कराई है तो कुछ दिन आंवले के सेवन से बचें. नहीं तो इससे ब्लीडिंग का खतरा बढ़ जाता है. लंबे समय तक ब्लीडिंग होने से हाइपोक्सिमिया, गंभीर एसिडोसिस या मल्टीऑर्गन डिसफंक्शन हो सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं