- खजूर खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है.
- खजूर को डाइट में शामिल कर इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं.
- खजूर को आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है.
Amazing Health Benefits Of Dates: खजूर एक ऐसा सुपर फूड है जिसे सेहत के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है, खासतौर पर सर्दियों मौसम में. खजूर को (Dates) डेट्स के नाम से जाना जाता है. खजूर (Dates Health Benefits) के फायदे पाने के लिए बहुत से लोग इसे दूध के साथ पेयर करते हैं. एक गिलास दूध के साथ 3-4 खजूर खाने से शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. आपको बता दें कि खजूर में आयरन, मिनरल, कैल्शियम, अमीनो एसिड, फॉस्फोरस और विटामिन्स पाया जाता है. खजूर को आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है, जिन लोगों को एनीमिया की शिकायत है उन्हें खजूर (Khajoor Benefits) और दूध का साथ में सेवन करना चाहिए. इतना ही नहीं खजूर को डाइट में शामिल कर इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं. मजबूत इम्यूनिटी ठंड में शरीर को कई संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है. इसके अलावा खजूर को स्किन और बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है. तो आइए जानते हैं खजूर से होने वाले फायदों के बारे में.
खजूर खाने के फायदेः (Khajoor Khane Ke Fayde)
1. इम्यूनिटीः
खजूर को न्यूट्रिएंट्स का भंडार कहा जाता है. रोजाना दूध के साथ खजूर खाने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. सर्दियों में मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई बीमारियों की चपेट में आने से बचा सकती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

रोजाना दूध के साथ खजूर खाने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.Credit: iStock
2. हड्डियोंः
हड्डियों की मजबूती के लिए खजूर का सेवन कर सकते हैं. खजूर में कई तरह के मिनरल्स होते हैं जैसे, मैग्नीज, कॉपर आदि, जो शरीर के विकास और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.
3. खून की कमीः
आयरन की कमी शरीर में कई तरह की परेशानियों को जन्म दे सकती है. जैसे सांस लेने, एनीमिया में और थकान आदि. खून की कमी को दूर करने के लिए आप खजूर का सेवन कर सकते हैं.
4. एनर्जीः
अगर आपको काम करने में तुरंत थकान महसूस होती है, तो आप खजूर को डाइट में शामिल कर सकते हैं. खजूर में पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज पाया जाता है, जो तुरंत एनर्जी देने में मदद कर सकते हैं.
5. स्किनः
स्किन को शाइनी और ग्लोइंग बनाने में मददगार है खजूर. असल में खजूर में मौजूद विटामिन सी स्किन के लिए अच्छा माना जाता है. भीगे खजूर खाने से स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं.
पीरियड में यौन संबंध बनाना ठीक या ग़लत... Expert Explain
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Badam Ka Halwa: सर्दियों के लिए बेस्ट स्वीट डिश है बादाम का हलवा-Recipe Video Inside
Yakhni Biryani: लंच डिनर पार्टी किसी भी समय के लिए परफेक्ट डिश है चिकन यखनी बिरयानी
Zinc Rich Food Source: इन 7 जिंक रिच फूड्स को डाइट में शामिल कर सर्दियों में खुद को रख सकते हैं हेल्दी
Strawberry For Health: मोटापा से लेकर पाचन तक, स्ट्रॉबेरी खाने के अद्भुत फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं