विज्ञापन

Navratri 3rd Day 2026 Color: नवरात्रि के तीसरे दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए? जानिए मां चंद्रघंटा का पसंदीदा रंग

Navratri 3rd Day Color: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा का विधान है. इस आर्टिकल में जानें मां चंद्रघंटा को प्रशन्न करने के लिए किस रंग के कपड़े पहनें.

Navratri 3rd Day 2026 Color: नवरात्रि के तीसरे दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए? जानिए मां चंद्रघंटा का पसंदीदा रंग
Navratri 3rd Day Color: मां चंद्रघंटा को कौन सा रंग पसंद है.

Navratri Day 3 Color and Significance: आज नवरात्रि का तीसरा दिन है. मां दुर्गा की भक्ति का पावन पर्व चल रहा है. नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा (Maa Chandraghanta) को समर्पित है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मां चंद्रघंटा शेर पर सवारी करती हैं और उनके माथे पर घंटे के आकार का आधा चांद विराजमान है. इसी वजह से उन्हें 'चंद्रघंटा' कहा जाता है. ​लेकिन क्या आप जानते हैं कि माता रानी को खुश करने के लिए सिर्फ पूजा-पाठ ही नहीं, बल्कि सही रंग के कपड़े पहनना भी बहुत मायने रखता है? जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. माना जाता है कि अगर आप नवरात्रि में दिन के हिसाब से कपड़े पहनते हैं, तो न सिर्फ आप स्टाइलिश दिखते हैं बल्कि, भगवती को खुश भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि नवरात्रि के तीसरे दिन आपको कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

​मां चंद्रघंटा का पसंदीदा रंग- (Maa Chandraghanta Favourite Color)

नवरात्रि के तीसरे दिन का खास रंग है ग्रे (Gray). यह रंग मां चंद्रघंटा को अत्यंत प्रिय है. अक्सर लोग ग्रे रंग को थोड़ा उदास या फीका मानते हैं, लेकिन अध्यात्म और ज्योतिष में इसका बहुत महत्व है.

कौन क्या पहनें-

​अगर आप की पूजा की तैयारी कर रहे हैं, तो कोशिश करें कि आपके कपड़ों में कहीं न कहीं पीला रंग जरूर हो.

महिलाएं- महिलाएं ग्रे साड़ी, सूट या लहंगा पहन सकती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

पुरुष- पुरुष ग्रेकुर्ता या शर्ट पहन सकते हैं. अगर आपके पास पूरी तरह से ग्रे कपड़े नहीं हैं, तो आप लाल रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं.

​ग्रे रंग का महत्व- (Significance of Gray Color)

ग्रे रंग संतुलन, सौम्यता और सादगी का प्रतीक है. यह रंग हमें सिखाता है कि जीवन में हर परिस्थिति में शांत और संतुलित रहना चाहिए. जब आप ग्रे रंग के कपड़े पहनकर मां चंद्रघंटा की पूजा करते हैं, तो यह माता रानी के प्रति आपकी सौम्यता और निश्छल भक्ति को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें- सुबह उठते ही किस विटामिन की कमी से चक्कर आता है?

.बढ़ा हुआ शुगर हार्ट के लिए कितना खतरनाक? डॉक्टर ने बताया किन बातों का रखें ध्यान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com