अक्सर सुबह की भागदौड़ में हममें से ज्यादातर लोग नाश्ता छोड़ देते हैं या फिर कुछ ऐसा भारी और अनहेल्दी खा लेते हैं जिससे दिनभर सुस्ती छाई रहती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक सही और लाइट नाश्ता आपके दिनभर की एनर्जी को बदल सकता है? कई लोगों को लगता है कि कम कैलोरी (low-calorie) वाला खाना बेस्वाद होता है, लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है.
अगर आप भी स्वाद और सेहत से भरपूर नाश्ते की तलाश कर रहे हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको ओट्स, हरी सब्जियां, रागी और मूंग दाल जैसी चीजों का इस्तेमाल करके ऐसी रेसिपीज बताएंगे जिसे आप स्वाद ले-लेकर खाएंगे.
यहां हैं स्वाद और सेहत से भरपूर ऐसे 5 नाश्ते- (Here Is 5 Healthy Low-Calorie Breakfast Options)
1. वेजिटेबल दलिया (Vegetable Dalia)
दलिया एक पारंपरिक और बहुत ही सिंपल नाश्ता है. जब इसमें ढेर सारी सब्जियां मिलाई जाती हैं, तो यह स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बो बन जाता है. यह पेट को घंटों तक भरा रखता है, जिससे आप फालतू की अनहेल्दी चीजें खाने से बच जाते हैं. अगर आप इसमें गाजर, मटर, शिमला मिर्च और बीन्स जैसी हरी सब्जियां मिलाते हैं, तो इसका फाइबर बढ़ जाता है. यह लो कैलोरी में नाश्ता है.
रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

कैसे बनाएं वेजिटेबल दलिया.Photo Credit: Istock
2. मूंग दाल चीला- (Moong Dal Chilla)
नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल का चीला बेस्ट ऑप्शन है. भीगी हुई मूंग दाल को पीसकर बनाया जाने वाला यह चीला सेहते के लिए कमाल माना जाता है. इसमें बारीक कटी सब्जियां और थोड़ा सा पनीर मिलाकर आप इसे और भी ज्यादा टेस्टी और हेल्दी बना सकते हैं.
रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
3. ओट्स इडली- (Oats Idli)
नॉर्मल चावल की इडली तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन इस बार ओट्स इडली ट्राई करें. यह रेगुलर इडली के मुकाबले ज्यादा फाइबर वाली होती है और पेट के लिए बहुत हल्की होती है.
रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
4. रागी डोसा- (Ragi Dosa)
रागी को सेहत का खजाना माना जाता है. रागी डोसा न सिर्फ खाने में क्रिस्पी और मजेदार होता है, बल्कि यह कैल्शियम और फाइबर से भी भरपूर होता है. यह ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.
रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
5. ओट्स उपमा- (Oats Upma)
सूजी के उपमा की जगह ओट्स का उपमा एक बहुत ही बढ़िया ट्विस्ट है. इसमें ढेर सारी कटी हुई सब्जियां और राई-कढ़ी पत्ते का तड़का लगाकर इसे झटपट तैयार किया जा सकता है. यह कैलोरी में बहुत कम होता है और इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स आपको दिनभर एक्टिव रखते हैं.
रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
ये भी पढ़ें- आम सीजन में एक बार जरूर ट्राई करें शेफ हरपाल द्वारा बताई Grilled Mango Sandwich रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं